होमवर्क में ‘कलमा’ लिखवाने का आरोप, हैदराबाद के स्कूल में बवाल! टीचर पर केस, बीजेपी का प्रदर्शन

Kalma Homework: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के एक निजी स्कूल में दूसरी कक्षा के होमवर्क को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. आरोप है कि एक टीचर ने छात्रों को होमवर्क में ‘कलमा’ और ‘सूरह फातिहा’ पढ़ने के लिए कहा है. इस मामले के सामने आने के बाद छात्र के परिजनों ने विरोध जताया और […]
टीचर ने छात्र को दिया कलमा लिखने का होमवर्क

टीचर ने छात्र को दिया कलमा लिखने का होमवर्क

Kalma Homework: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के एक निजी स्कूल में दूसरी कक्षा के होमवर्क को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. आरोप है कि एक टीचर ने छात्रों को होमवर्क में ‘कलमा’ और ‘सूरह फातिहा’ पढ़ने के लिए कहा है. इस मामले के सामने आने के बाद छात्र के परिजनों ने विरोध जताया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद मामला तेजी से तूल पकड़ गया.

विवाद बढ़ने पर स्कूल प्रशासन ने संबंधित टीचर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सेवा से हटा दिया. वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है.

शुरुआती जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित कक्षा में अधिकांश छात्र मुस्लिम समुदाय से थे, जबकि एक छात्र हिंदू था. पुलिस का कहना है कि किसी भी स्कूल में धार्मिक शिक्षा को इस तरह अनिवार्य होमवर्क के रूप में देना शिक्षा नीति की भावना के अनुरूप नहीं माना जा सकता है.

बीजेपी ने शुरू किया व‍िरोध प्रदर्शन

घटना के बाद स्कूल के बाहर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए और स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया.

पूरे मामले पर क्‍यों छ‍िड़ा व‍िवाद?

इस पूरे विवाद ने स्कूलों में धार्मिक शिक्षा, संविधान के धर्मनिरपेक्ष मूल्यों और बच्चों पर किसी भी धार्मिक सामग्री को अनिवार्य रूप से थोपे जाने को लेकर नई बहस छेड़ दी है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी.

ये भी पढ़ें:सोनम वांगचुक की सेहत पर टकराव तेज! पत्नी ने अस्पताल को चेताया,  दीपके ने किया अनशन का ऐलान

ज़रूर पढ़ें