कबाड़ी वाले ने खुद लौटाए 15 लाख के गहने, लोग दे रहे मिसाल; कबाड़ के साथ गलती से आ गए थे

खान ने बताया कि जैसे ही उन्हें गहने मिले, उन्होंने परिवार को ये बात बताई. इसके बाद पूरे परिवार ने बैठकर ये फैसला लिया कि इन गहनों को इसके असली मालिक के भेजा जाना चाहिए.
The junk dealer returned jewellery worth Rs 15 lakh.

कबाड़ी वाले ने 15 लाख के गहने लौटाए.

Junk dealer returns jewellery: जहां आज की दुनिया में लोग अपने सगे संबंधियों पर भी भरोसा नहीं करते हैं. वहीं फरीदाबाद में कबाड़ी का व्यापार करने वाले एक शख्स ने ईमानदारी की ऐसी मिसाल पेश की है, जिसकी हर तरफ जमकर तारीफ हो रही है. कबाड़ कारोबारी हाजी अख्तर खान ने करीब 15 लाख के गहने उसके असली मालिक को सौंप दिया. जिसके बाद से ही सभी लोग हाजी अख्तर खान के नाम के कसीदे पढ़ रहे हैं.

कबाड़ के साथ दे दिया 15 लाख का सोना

पूरा मामला साल 2025 में जनवरी महीने का है. अशोक शर्मा ने अपने परिवार में गहनों को सुरक्षित रखने के लिए गहनों को एक डिब्बे में बंदकर रख दिया था. लेकिन गलती से कबाड़ बेचते समय वो डिब्बा भी कबाड़ के साथ चला गया. काफी दिनों बाद उन्होंने घर में डिब्बा ढूंढन की कोशिश की तो कहीं भी डिब्बा नहीं मिला. इसके बाद अशोक शर्मा कबाड़ कारोबारी हाजी अख्तर खान के पास पहुंची. लेकिन वहां भी गहनों का बॉक्स नहीं मिला. जिसके बाद अशोक शर्मा वापस लौट आए.

फिर कुछ महीनों बाद हाजी अख्तर खान को अपनी दुकान में कबाड़ में गहनों से भरा बॉक्स मिला. जब उन्होंने गहनों का वेट किया तो, वो करीब 10 तोला था. खान बिना देर किए गहनों को लेकर थाने पहुंच गए और पूरी बात बताई.

पुलिस की मौजूदगी में लौटाया 10 तोला सोना

खान ने बताया कि जैसे ही उन्हें गहने मिले, उन्होंने परिवार को ये बात बताई. इसके बाद पूरे परिवार ने बैठकर ये फैसला लिया कि इन गहनों को इसके असली मालिक के भेजा जाना चाहिए. इसके बाद हाजी अख्तर खान बिना देर किए एसीपी बल्लभगढ़ के ऑफिस पहुंच गए. फिर पुलिस की मौजूदगी में ही शर्मा परिवार को 10 तोला सोना लौटाया. वहीं खान की इस ईमानदारी के कायल एसीपी बल्लभगढ़ जितेश मल्होत्रा भी हो गए..

ये भी पढे़ं: UP में अब अधिकारियों की खैर नहीं! विधानसभा अध्यक्ष का अल्टीमेटम, कहा- अगर विधायकों का फोन इग्नोर किया तो होगी कार्रवाई

ज़रूर पढ़ें