अभिषेक बनर्जी के बाद TMC नेता कल्याण बनर्जी पर हमला, भगदड़ में गिरकर हुए घायल

पश्चिम बंगाल के हुगली में तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी के कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया.
कल्‍याण बनर्जी

कल्‍याण बनर्जी

Kalyan Banerjee Attacked: तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद अब एक और टीएमसी नेता पर हमला हुआ है. टीएमसी नेता कल्‍याण बनर्जी पर पश्‍चिम बंगाल के हुगली में हमला हुआ है. यहां पहले कुछ लोगों ने पहले चोर-चोर के नारे लगाए. इसके बाद वहां भगदड़ मच गई, जिसके कारण कल्‍याण बनर्जी जमीन पर गिर गए.

कल्‍याण बनर्जी  हुगली जिले में स्थित चंडीतला पुलिस स्टेशन पहुंचे थे, जहां वह पुलिस को ज्ञापन देने वाले थे. यह ज्ञापन गिरफ्तार टीएमसी नेताओं की रिहाई को लेकर था. हालांकि ज्ञापन सौंपने से पहले ही तृणमूल और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नारेबाजी शुरू हो गई.

आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान दूर से उनपर पत्थर फेंका गया. ये पत्थर कल्याण बनर्जी के सिर पर लगा, जिससे चोट खाकर वो जमीन पर गिर पड़े. उनके साथ बदसलूकी करने का भी आरोप लगाया गया है.

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने तृणमूल समर्थकों के खिलाफ ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए, जिसके बाद माहौल और गर्म हो गया. इसी दौरान पुलिस ने दोनों गुटों के लोगों को शांत करने की कोशिश की. हालांकि माहौल शांत नहीं हो सका. इस दौरान तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी के सिर में चोट लग गई. घटना पर नाराजगी जताते हुए बनर्जी ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने जा रहे लोगों पर हमला किया गया. 

टीएमसी सांसद ने क्‍या कहा?

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने इस हमले को लेकर कहा कि मैं अकेला आ रहा था. मेरे साथ कोई नहीं था. BJP सदस्यों ने गाली-गलौज की और मेरे सिर पर ड्यूज बॉल से मारा. मेरे सिर से खून बह रहा है. अब लोग तय करेंगे कि यह सही है या गलत कि सांसदों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है.

इससे एक द‍िन पहले ही टीएमसी महासच‍िव अभ‍िषेक बनर्जी पर भी हमला हुआ था. दो दिन में दो नेताओं पर हुए हमलों ने कई तरह के सवाल खड़े कर द‍िए हैं. टीएमसी नेताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताया है. वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और घटना से जुड़े वीडियो फुटेज व अन्य साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है.

ये भी पढ़ें:ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक के साथ मारपीट, कपड़े फाड़े, अंडे फेंके…देखें Video

ज़रूर पढ़ें