देश की इन 32 यूनिवर्सिटियों को UGC ने बताया फर्जी, कहीं आप एडमिशन लेकर फंस तो नहीं गए? देखें लिस्ट

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने फर्जी विश्वविद्यालयों की एक लिस्ट जारी की है. इसमे देशभर के 32 यूनिवर्सिटियों के नाम जो कि अलग-अलग राज्यों में स्थित हैं. इन विश्वविद्यालयों की डिग्री नौकरी में काम नहीं आएगी.
UGC fake university list

UGC fake university list

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने देश में चल रहे फर्जी विश्वविद्यालयों को लेकर बड़ा खुलासा किया है. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने पूरे भारत में 32 संस्थानों को फर्जी विश्वविद्यालय घोषित किया है. यूजीसी ने साफ तौर पर कहा है कि इन सभी 32 संस्थानों से प्राप्त डिग्रीयां नौकरी के लिए मान्य नहीं होगी और नहीं इनके बदौलत आगे की पढ़ाई की जा सकती है.

यहां से मिलने वाली डिग्रियां किसी काम की नहीं हैं

यूजीसी की तरफ से छात्रों को सलाह दी गई है किसी कॉलेज या यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने से पहले उसकी मान्यता जरूर जांच लें. आयोग के अनुसार, इन संस्थानों को न केंद्र सरकार और न ही किसी राज्य सरकार से मान्यता मिली है. यूजीसी ने बताया है कि UGC एक्ट की धारा 2(एफ) और 3 के तहत सिर्फ मान्यता प्राप्त संस्थान ही डिग्री देने का अधिकार रखते हैं. ऐसे में इन फर्जी विश्वविद्यालयों से मिलने वाली डिग्रियां किसी काम की नहीं रह जाती हैं.

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के मुताबिक दिल्ली में सबसे ज्यादा 12 फर्जी विश्वविद्यालय पाए गए हैं. इसके बाद उत्तर प्रदेश में 4 साथ ही बाकि राज्यों में भी कई संस्थान फर्जी पाए गए हैं.

राज्यवार फर्जी संस्थानों की लिस्ट

  • दिल्ली-12
  • उत्तर प्रदेश-4
  • आंध्र प्रदेश-2
  • कर्नाटक-2
  • केरल-2
  • महाराष्ट्र-2
  • पुडुचेरी-2
  • पश्चिम बंगाल-2
  • अरुणाचल प्रदेश-1
  • हरियाणा-1
  • झारखंड-1
  • राजस्थान-1

भारत में फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची

दिल्ली

  • संयुक्त राष्ट्र विश्व शांति विश्वविद्यालय (डब्ल्यूपीयूएनयू), क्रमांक 201, दूसरी मंजिल, बेस्ट बिजनेस पार्क, नेताजी सुभाष प्लेस, पीतमपुरा, नई दिल्ली -110034
  • प्रबंधन एवं अभियांत्रिकी संस्थान, 1810/4, प्रथम मंजिल, कोटला मुबारकपुर
  • अखिल भारतीय लोक एवं शारीरिक स्वास्थ्य विज्ञान संस्थान (एआईआईपीएचएस), कार्यालय, खसरा संख्या 608-609, प्रथम मंजिल, संत कृपाल सिंह पब्लिक ट्रस्ट बिल्डिंग, बीडीओ कार्यालय के निकट, अलीपुर 110036
  • कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड, दरियागंज
  • संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय, दिल्ली
  • व्यावसायिक विश्वविद्यालय, दिल्ली
  • एडीआर-केंद्रित न्यायिक विश्वविद्यालय, एडीआर हाउस, 8जे, गोपाल टावर, 25 राजेंद्र प्लेस, नई दिल्ली 110008
  • भारतीय विज्ञान एवं अभियांत्रिकी संस्थान, नई दिल्ली
  • विश्वकर्मा मुक्त विश्वविद्यालय, स्वरूपगर सेवा सदन, 672, संजय एन्क्लेव, जीटीके डिपो के सामने –
  • आध्यात्मिक विश्वविद्यालय (आध्यात्मिक विश्वविद्यालय), 351-352, चरण- आई, ब्लॉक-ए, विजय विहार, रिठाला, रोहिणी – 110085
  • राष्ट्रीय प्रबंधन समाधान संस्थान, बी-1/1, जनकपुरी, नई दिल्ली
  • माउंटेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, 109, मधुबन बिल्डिंग, 55, नेहरू प्लेस, नई दिल्ली – 110019।

उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश

  • गांधी हिन्दी विद्यापीठ, प्रयागराज (इलाहाबाद)
  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस विश्वविद्यालय (मुक्त विश्वविद्यालय), अचलताल, अलीगढ़
  • भारतीय शिक्षा परिषद, भारत भवन, मटियारी चिनहट, फैजाबाद रोड, लखनऊ 227105
  • महामाया टेक्निकल यूनिवर्सिटी, पीओ महर्षि नगर, जिला गौतम बुद्ध नगर, ओपी। सेक्टर 110, नोएडा – 2013041

आंध्र प्रदेश

  • क्राइस्ट न्यू टेस्टामेंट डीम्ड यूनिवर्सिटी, 32-32-2003, 7वीं लेन, काकुमानुवरितीटी, गुंटूर 522002; साथ ही पताः फ्लैट नंबर 301, ग्रेस विला अपार्टमेंट्स, 7/5, श्रीनगर, गुंटूर – 522002
  • बाइबिल ओपन यूनिवर्सिटी ऑफ इंडिया, मकान संख्या 49-35-26, एनजीओ कॉलोनी, विशाखापत्तनम – 5300161

कर्नाटक

  • सर्व भारतीय शिक्षा पीठ, एसके पोल्ट्री के पास, देवनूर मेन रोड, विजया नगर, तुमकुर – 572102
  • ग्लोबल ह्यूमन पीस यूनिवर्सिटी, #1035, चौथा ब्लॉक, गोल्डन हाइट्स के पास, डॉ. राजकुमार रोड, राजाजी नगर, बेंगलुरु – 560010.

केरल

  • इंटरनेशनल इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ प्रोफेटिक मेडिसिन (आईआईयूपीएम), कुन्नमंगलम, कोझीकोड – 673571
  • सेंट जॉन्स यूनिवर्सिटी, किशनट्टम.

महाराष्ट्र

  • राजा अरबी विश्वविद्यालय, नागपुर
  • राष्ट्रीय पिछड़ा कृषि विद्यापीठ, तड़वाल, ताल। अक्कलकोट, जिला सोलापुर.

पुदुचेरी

  • उषा लात्चुमानन कॉलेज ऑफ एजुकेशन, टीवी मलाई रोड, वाझापडियार नगर, थिरुक्कनूर
  • श्री बोधि एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन, नंबर 186, थिलास्पेट, वजुथावूर रोड – 6050091

राजस्थान

  • राजीव गांधी प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान, मानसा चौक, भिवाड़ी, जिला अलवर

झारखंड

  • दक्ष विश्वविद्यालय (व्यावसायिक एवं जीवन कौशल शिक्षा), भास्कर पथ, न्यू पुंडाग, मसीबारी, रांची- 834007

हरियाणा

  • मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी, 308ए, दशमेश प्लाजा, मथुरा रोड, फरीदाबाद

अरुणाचल प्रदेश

  • भारतीय वैकल्पिक चिकित्सा संस्थान, 130/ए, सचिवालय एसओ 791111.
  • फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची आधिकारिक वेबसाइट WWW.UGC.GOV.IN पर उपलब्ध है.

पश्चिम बंगाल 

  • भारतीय वैकल्पिक चिकित्सा संस्थान, कोलकाता
  • इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन एंड रिसर्च, 8-ए, डायमंड हार्बर रोड, बुइलटेक इन, दूसरी मंजिल, ठाकुरपुकुर, कोलकाता

ये भी पढ़ेंः भारत को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 8 संदिग्धों को किया गिरफ्तार, ISI से है कनेक्शन

ज़रूर पढ़ें