सबको पता है किसको बनाया राज्यसभा सांसद, ओवैसी बोले- अखिलेश की डोर BJP के हाथ
असदुद्दीन ओवैसी और अखिलेश यादव
Uttar Pradesh Politics: उत्तर प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं. वैसे-वैसे सियासी पारा हाई होता जा रहा है. Aimim चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने दो दिन पहले ही आजाद समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया है. इसके बाद से ही सीधे तौर पर अखिलेश यादव पर हमला बोल रहे हैं. एक बार फिर मेरठ में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्हें राज्यसभा उम्मीदवार को लेकर अखिलेश पर तीखा हमला बोला है.
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अखिलेश यादव ने मेरे बारे में कहा था कि यह वहां तक ही उड़ सकते हैं, जहां तक डोर जाएगी. जब हम डोर खीचेंगे तो ये वापस हमारे पास आ जाएंगे. अखिलेश यादव, मुसलमानों का मानना है कि हमारी ‘डोर’, हमारी किस्मत, अल्लाह के हाथ में है.आप बहुत बड़ी गलतफहमी में हैं, मेरे दोस्त, रही बात आपकी ‘डोर’ की, तो वह BJP के हाथ में है.”
उन्होंने आगे कहा कि हम हर एनकाउंटर के खिलाफ हैं और जिस दिन आपकी दुआओं से चंद्रशेखर आजाद लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे, उस दिन बंदूक का राज नहीं, बल्कि कानून का राज होगा.
राज्यसभा उम्मीदवार को लेकर भी बोला ओवैसी ने हमला
ओवैसी ने अखिलेश के राज्यसभा उम्मीदवार को लेकर भी तीखा तंज कसा है. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने राज्यसभा में किसे सांसद बनाया? उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति को चुना, जिसके पिता ने झारखंड में कांग्रेस के नेतृत्व वाले ‘INDIA’ गठबंधन के उम्मीदवार को हराया था. एक ऐसे व्यक्ति के बेटे का, जो गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं और BJP के समर्थक हैं, अखिलेश ने बाहें फैलाकर स्वागत किया.
आगे कहा कि अगर हमारी पार्टी के किसी मामूली सदस्य के पिता भी BJP से जुड़े होते, तो पूरी मीडिया सुबह से शाम तक हमें घेरे रखती. सच कहूं तो, मेरे अपने ससुर भी मुझे इतना ‘प्यार’ नहीं दिखाते, जितना ये लोग दिखाते हैं. लेकिन ‘लाल टोपी’ वालों से पूछिए तो सही कि यह कैसा ‘प्यार’ है? आखिर यह रिश्ता किस तरह का है?
#WATCH | Meerut, Uttar Pradesh: Addressing a public meeting, AIMIM Chief Asaduddin Owaisi said, "…When a mosque in Saharanpur was demolished, did Akhilesh go there? When madrasas were torn down during a dispute in Shravasti, did Akhilesh go there? You ask why AIMIM has chosen Chandrashekhar Azad as its candidate for Chief Minister… In Nagina constituency, when it was declared that Eid prayers would not be permitted, this brave young man, Chandrashekhar, stood his ground. He insisted, ‘Go ahead and pray; I will stand guard—let’s see who dares to stop you.’ Chandrashekhar Azad stood guard while prayers were offered, whereas Akhilesh is now planning to visit a site where we have offered prayers for 400 years… You must decide for yourselves: who is the one who stood by you and ensured you could offer your prayers?…" (14.11)
— ANI (@ANI) November 15, 2026
अखिलेश खुद तय करें वो कौन हैं-ओवैसी
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि जब सहारनपुर में एक मस्जिद को गिराया गया, तो क्या अखिलेश वहां गए थे? जब श्रावस्ती में एक विवाद के दौरान मदरसों को तोड़ा गया, तो क्या अखिलेश वहां गए थे? आप पूछते हैं कि AIMIM ने चंद्रशेखर आज़ाद को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार क्यों चुना है. नगीना निर्वाचन क्षेत्र में, जब यह घोषणा की गई कि ईद की नमाज़ पढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी, तो यह बहादुर नौजवान, चंद्रशेखर, डटा रहा. उसने ज़ोर देकर कहा, ‘बेझिझक नमाज़ पढ़िए; “मैं पहरा दूंगा देखते हैं, तुम्हें रोकने की हिम्मत कौन करता है.
चंद्रशेखर आज़ाद ने उस समय पहरा दिया था जब लोग प्रार्थना कर रहे थे, जबकि अखिलेश अब उस जगह जाने की योजना बना रहे हैं, जहां हम 400 सालों से प्रार्थना करते आ रहे हैं. अब आपको खुद तय करना है. वह कौन है जो आपके साथ खड़ा रहा और यह सुनिश्चित किया कि आप अपनी प्रार्थना कर सकें?
ये भी पढ़ें: UP चुनाव के लिए कांग्रेस ने सपा के सामने रखी 181 सीटों की मांग, खुद अखिलेश ने खोल दिया राज



