UP ATS ने किया आंतकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 4 संदिग्ध गिरफ्तार, दहशत फैलाने की रच रहे थे साजिश
गिरफ्तार किए गए संदिग्ध
UP ATS Action: उत्तर प्रदेश ATS ने एक बड़े देश विरोधी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. यूपी एटीएस ने लखनऊ में धमाके की साजिश नाकाम करते हुए चार संदिग्ध गिरफ्तार किए हैं.पाकिस्तानी हैंडलर्स के इशारों पर काम करने वाले आतंकी मॉड्यूल के निशाने पर लखनऊ, गाजियाबाद और अलीगढ़ थे. गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकी यूपी के कुछ शहरों में किसी घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे.
यूपी एटीएस ने जिन 4 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. वह बदमाश देश के कई हिस्सों में गैस सिलेंडर से आग लगाकर दहशत फैलाने की योजना बना रहे थे. ये सभी संदिग्ध अलग-अलग सोशल मीडिया अकाउंट्स के ज़रिए पाकिस्तानी हैंडलरों के इशारों पर ही काम कर रहे थे.
नाई का काम करता है साकिब उर्फ डेविड
यूपी एटीएस ने गिरोह का मुख्य सदस्य साकिब उर्फ डेविड को गिरफ्तार कर लिया है. गिरोह में शामिल सदस्य अरबाब, विकास गहलावत उर्फ रौनक लोकेश उर्फ पपला पंडित को गिरफ्तार किया गया है.
ATS के अनुसार, साकिब नाई का काम करता था, इसके साथ साथ वह पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में था, जिसने पूरी जानकारी और प्लान शेयर कर रहा था. गिरोह का मकसद भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचाना और देश में आतंक का माहौल पैदा करना था.
ये भी पढ़ें: CG News: बिलासपुर में हाई कोर्ट के वकील से 3 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, हरियाणा का रहने वाला आरोपी गिरफ्तार
QR कोड के जरिए लेते थे पैसे
पाकिस्तानी हैंडलर के लिए काम करने वाले ये चारों संदिग्ध पहले देश के अलग-अलग रेलवे स्टेशनों की रेकी किया करते थे, कुछ जगहों पर छोटी-मोटी आगजनी की घटनाएं कर उनके वीडियो पाकिस्तान भेजे गए थे. काम पूरा करने के बाद आरोपी QR कोड के जरिए पैसे हासिल करते थे. यूपी एटीएस को उनके पास से ज्वलनशील पदार्थ 7 मोबाइल फोन, 24 पंपलेट और आधार कार्ड बरामद हुए हैं. यूपी एटीएस आरोपियों से पूछताछ में जुट गई हैं. इनसे पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है कि आखिर इनके साथ और कौन कौन शामिल था, जो देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहा था.