सुल्तानपुर जाते वक्त राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा

Rahul Gandhi convoy collided: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के काफिले के साथ चल रहीं गाड़ियां आपस में टकरा गईं. यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर ये हादसा हुआ है.
RAHUL GANDHI

राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां टकराईं

Rahul Gandhi Convoy Collided : कांग्रेस नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जा रहे थे. जब उनका काफिला पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से गुजर रहा था. इसी दौरान उनके काफिले की कई गाड़ियां एक दूसरे से टकरा गईं. जिसके कारण गाड़ियों में सवार कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं. हालांकि इस हादसे में राहुल गांधी पूरी तरह से सुरक्षित हैं.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी के काफिले में शामिल 5 गाड़‍ियां और एंबुलेंस आपस में टकराईं हैं. सुल्तानपुर कोर्ट में मानहानि के मामले में राहुल गांधी की आज पेशी होनी है. इसी को लेकर वह सुल्तानपुर जा रहे थे. 

इस हादसे को लेकर कहा जा रहा है कि अचानक ब्रेक लगने के कारण पीछे चल रहे वाहन एक-दूसरे से भिड़ गए, जिससे वाहनों को नुकसान पहुंचा. हादसे के बाद थोड़ी देर के लिए राहुल गांधी का काफिला रुका. फिर बाकी गाड़ियों के साथ राहुल सुल्तानपुर रवाना हो गए. राहुल गांधी की पेशी से पहले सुल्तानपुर MP/MLA कोर्ट के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

मानहानि केस में है आज राहुल की पेशी

राहुल गांधी की करीब 8 साल पुराने एक मानहानि के मामले में पेशी होनी है. वे अमित शाह से जुड़े मानहानि मामले में MP-MLA कोर्ट में पेश होंगे. ऐसा माना जा रहा है कि कोर्ट आज इस मामले में फैसला सुना सकता है. राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने अगस्त 2018 में राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज कराया था.

आज आ सकता है राहुल के केस में फैसला

आरोप है कि राहुल ने 8 मई 2018 को बेंगलुरु में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था, ‘जो पार्टी ईमानदारी की बात करती है, उसके अध्यक्ष पर हत्या का आरोप है. इस मामले में सुल्तानपुर की विशेष एमपी-एमएलए अदालत ने नवंबर 2023 में राहुल गांधी को तलब किया था.बाद में दोनों पक्षों की अंतिम बहस पूरी होने के बाद अदालत ने 26 अक्टूबर 2026 को फैसले की तारीख तय की थी. 

ये भी पढ़ें: मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण में PM मोदी का जिक्र! फिर हुआ हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पिटाई का आरोप

ज़रूर पढ़ें