UPSC CSE Result 2025: सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

UPSC CSE Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम रिजल्ट की घोषणा कर दी है. इस बार अनुज अग्निहोत्री ने टॉप किया है.
UPSC CSE Result 2025

UPSC CSE Result 2025

UPSC CSE Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम रिजल्ट की घोषणा कर दी है. इस बार अनुज अग्निहोत्री ने टॉप किया है. जो भी उम्मीदवार इंटरव्यू राउंड में पहुंचे थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. यूपीएससी, इस सरकारी रिजल्ट के साथ फाइनल मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ लिस्ट भी जारी की गई है.

ये रही पूरी टॉपरों की पूरी लिस्ट

  • 1131589 अनुज अग्निहोत्री
  • 4000040 राजेश्वरी सुवे एम
  • 3512521 अकांश ढुल
  • 0834732 राघव झुनझुनवाला
  • 0409847 ईशान भटनागर
  • 6410067 जिनिया अरोड़ा
  • 0818306 ए आर राजा मोहिद्दीन
  • 0843487 पक्षल सेक्रेटरी
  • 0831647 आस्था जैन
  • 1523945 उज्ज्वल प्रियांक
  • 1512091 यशस्वी राज वर्धन
  • 0840280 अक्षित भारद्वाज
  • 7813999 अनन्या शर्मा
  • 5402316 सुरभि यादव
  • 3507500 सिमरनदीप कौर
  • 0867445 मोनिका श्रीवास्तव
  • 0829589 चितवन जैन
  • 5604518 श्रुति आर
  • 0105602 निसार दिशांत अमृतलाल
  • 6630448 रवि राज

इस बार कुल 958 उम्मीदवारों का हुआ चयन

इस बार कुल 958 उम्मीदवारों का चयन हुआ हैं. जिनमें से 317 जनरल कैटेगिरी, 104 ईडब्ल्यूएस कैटागिरी, 306 ओबीसी, 158 एससी और 73 एसटी वर्गे के उम्मीदवार शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: खाड़ी में जंग के बीच भारत की कनाडा से डील, पाकिस्तान को मिर्ची क्यों लग रही?

26 फरवरी को हुआ था इंटरव्यू

रिजल्ट की घोषणा के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट का ऐलान भी कर दिया गया है. उम्मीदवार PDF में नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं. UPSC परीक्षा के लिए कुल 958 पदों पर भर्ती का ऐलान किया गया था. इसके लिए परीक्षा का आयोजन 22 अगस्त से 31 अगस्त के बीच किया गया था. हालांकि इस भर्ती के लिए इंटरव्यू प्रक्रिया 26 फरवरी 2026 को पूरी हुई हैं.

कैसे देखें रिजल्ट?

  • सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिखाई देने वाले “UPSC CSE Result 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद स्क्रीन पर रिजल्ट का पीडीएफ खुल जाएगा.
  • इस पीडीएफ में उम्मीदवार अपना रोल नंबर या नाम सर्च करके रिजल्ट देख सकते हैं.

ज़रूर पढ़ें