श्रीनगर एयरपोर्ट पर सैटेलाइट फोन मिलने से हड़कंप, हिरासत में लिए गए 2 अमेरिकी नागरिक
श्रीनगर एयरपोर्ट
US nationals detained at Srinagar airport: जम्मू कश्मीर के श्रीनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों ने दो अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में लिया है. इन अमेरिका के रहने वाले युवकों के पास ‘गार्मिन’ (Garmin) सैटेलाइट फोन/ट्रैकर मिला है. जांच के दौरान इस बात का खुलासा हुआ. पुलिस ने दोनों ही युवकों को गिरफ्तार कर पुलिस को सौंप दिया है.
एयरपोर्ट पर हर दिन की तरह ही सामान्य जांच जारी थी. इसी दौरान दो अमेरिकी नागरिकों ने एयरपोर्ट में एंट्री ली. जब उनके सामान की जांच की जा रही थी. उस समय सिक्योरिटी को कुछ शक हुआ. इसके बाद उनके बैग खुलवाए गए. जब बैग खोला तो उसमें से सेटेलाइट फोन मिला. इसके बाद सिक्योरिटी ने तुरंत ही पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दे दी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
श्रीनगर क्यों आए थे अमेरिकी नागरिक?
सिक्योरिटी चेक के दौरान जिस बैग में यह सैटेलाइट फोन मिला है.उसका नाम जेफरी स्कॉट है और वह अमेरिका के मोंटाना राज्य का रहने वाला है. जेफरी और उसका साथ ही कुछ ही दिन पहले भारत घूमने आए थे. हालांकि अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि वह श्रीनगर किस मकसद से आए थे. इसके साथ ही उनके पास सैटेलाइट फोन का मिलना कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है.
क्या किया जा रहा दावा?
अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में लिए जाने के बाद दावा ये भी किया जा रहा है कि शायद उनको इस तरह प्रतिबंधित गैजेट के बारे में जानकारी नहीं होगी. यही वजह है कि वे एयरपोर्ट पर इस तरह के गैजेट लेकर प्रवेश कर गए. ऐसा पहले भी कई बार हुआ है जब देश के अलग-अलग एयरपोर्ट पर प्रतिबंधित सामान लेकर विदेशी नागरिक पहुंचे हैं. उन्हें जुर्माने के बाद छोड़ दिया गया.
श्रीनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षा पहले से ही हाई रहती है. ऐसे में प्रतिबंधित डिवाइस का मिलना सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक अहम संकेत माना जा रहा है. फिलहाल पुलिस का कहना कि पूरे मामले में युवकों से पूछताछ की जा रही है. अगर जरूरत पड़ी तो जांच एजेंसियों को भी शामिल किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: क्यों ईरान पर हमले का ट्रंप ने बनाया था प्लान? कमला हैरिस के दावों से अपने घर में ही घिरे US प्रेसिडेंट