Vistaar NEWS

प्रेमिका से मिलने गए युवक की रात भर खंभे से बांधकर पिटाई, फिर पंचायत ने दिया ‘तुगलकी फरमान’, जबरदस्ती करा दी शादी

vaishali News

वैशाली में प्रेमी युवक की पकड़कर पिटाई और फिर करा दी शादी

Bihar News: बिहार के वैशाली जिले में प्रेमिका से मिलने गए युवक की लोगों ने पकड़कर धुनाई कर दी. इसके बाद गांव वालों ने काफी समय तक खंभे से बांधा रखा. इतना ही नहीं रात भर खंभे पर बांधने के बाद सुबह गांव वालों ने पंचायत बुलाई और एक फरमान जारी कर दिया कि युवक का निकाह प्रेमिका से कराया जाए. फिर क्या तुरंत मौलवी को बुलाया गया और निकाय करवा दिया. वैशाली जिले की इस घटना की चारों ओर चर्चा हो रही है. जानें क्या है पूरा मामला?

यह घटना वैशाली जिले के बलिगांव का है. जहां समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर का रहने वाला एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था. लेकिन उसे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि आज रात क्या होने वाला है. जैसे ही युवक अपनी प्रेमिका से मिलने घर से पास पहुंचा. तो गांव वालों की उस पर नजर पड़ गई औऱ फिर घेरकर युवक को पकड़ लिया. इस दौरान प्रेमी युवक को गांव वालों ने पहले पकड़कर खंभे में बांधा और खूब मारा. सुबह होते-होते दोनों का निकाह करा दिया.

पंचायत ने दिया ‘तुगलकी फरमान’

गांव में बैठी पंचायत ने न पुलिस बुलाई, न कानून का इंतजार किया. पहले प्रेमी युवक को जमकर लाठी-डंडों से कूटा और फिर तुगलकी फरमान जारी कर दिया. पंचायत ने फैसला सुनाया कि अगर प्यार किया है, तो निकाह भी करना पड़ेगा और तुरंत ही मौलबी साहब को बुलाया गया. बेहोशी की हालत में ही निकाह में बैठाकर ‘निकाह कबूल है’ बुलवाया गया.

ये भी पढे़ंः ‘ज्यादा बोलबे ता तोका बंद कइके डंडा से मारब’, जल निगम के कर्मचारियों पर भड़के BJP MLA, लगाई फटकार, Video

दर्द से कराहते हुए दूल्हा बोला- ‘निकाह कबूल है’

प्रेमी से दूल्हा बना युवक पिटाई के दर्द से कराह रहा था लेकिन एक प्रेमिका के साथ बैठकर ‘निकाह कबूल है’ भी बोल रहा था. हालांकि, शादी के लिए प्रेमिका राजी थी. दोनों का निकाह कराने के बाद घरवालों ने विदा कर दिया. इस घटना की फोटो भी सामने आई है. जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. हालांकि, ऐसा नहीं है कि बिहार का यह पहला मामला है. वहां से कई ऐसे मामले आ चुके हैं कि प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की जबरन शादी करा दी. फिलहाल, इस शादी की चर्चा चारों ओर खूब हो रही है.

Exit mobile version