PM बनने की पसंद में टॉप-3 में विजय, लिस्ट में राहुल गांधी और अभिजीत दीपके भी शामिल, नंबर-1 कौन?
विजय-पीएम मोदी और राहुल गांधी
TN CM Joseph Vijay: एक्टर से नेता बने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय का अब देश की राजनीति में तेजी से चर्चा का विषय बन गए हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि एक नए सर्वे में विजय को साल 2029 के लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री पद का संभावित उम्मीदवार बताया गया है. खास बात यह भी है कि इस सर्वे में उनका नंबर तीसरा है.
इंडिया टुडे-सी वोटर मूड ऑफ द नेशन (MOTN) सर्वे के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं. सर्वे में 48.7 फीसदी लोगों ने पीएम मोदी को अगले प्रधानमंत्री के तौर पर पसंद किया. वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी दूसरे स्थान पर रहे, जिन्हें 27.1 फीसदी लोगों का समर्थन मिला.
इस लिस्ट में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 9.2 फीसदी लोगों ने प्रधानमंत्री पद के लिए अपनी पसंद बताया है. यही वजह है कि अब उनकी चर्चा हर जगह हो रही है.
लिस्ट में किसका-किसका नाम?
विजय के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को 2 फीसदी वोट मिले. समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को 1.7 फीसदी लोगों ने अपनी पसंद बताया है. सोशल मीडिया से चर्चा में आए सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. जिन्हें 1.3 फीसदी समर्थन मिला है. वहीं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 1.2 फीसदी लोगों ने प्रधानमंत्री पद के लिए पसंद किया है.
दो साल पहले विजय ने की थी राजनीति में एंट्री
विजय ने साल 2024 में राजनीति में कदम रखा था. उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने कम समय में तेजी से अपनी पहचान बनाई. हाल के दिनों में पार्टी के कई नेता विजय को भविष्य में प्रधानमंत्री पद का दावेदार बताने लगे हैं.
TVK के वरिष्ठ नेता के सेंगोट्टैयन ने हाल ही में कहा कि सिर्फ तमिलनाडु ही नहीं, बल्कि उत्तर भारत के लोग भी विजय को एक बड़े राष्ट्रीय नेता के रूप में देख रहे हैं. उन्होंने कहा कि विजय में पूरे देश का नेतृत्व करने की क्षमता है.
ये भी पढ़ें:आज हुए लोकसभा चुनाव तो किसे मिलेगी कितनी सीटें? C-Voter ने जारी किए चौंकाने वाले आंकड़े