बंगाल में BJP की तीसरी लिस्ट जारी, आरजी कर रेप पीड़िता की मां को इस सीट से दिया टिकट

पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए भाजपा की तरफ से अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी गई है. इस लिस्ट में 19 उम्मीदवारों के नामों से पर्दा हटाया गया है.
BJP Candidates list

BJP की तीसरी लिस्ट जारी

पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए भाजपा की तरफ से अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी गई है. इस लिस्ट में 19 उम्मीदवारों के नामों से पर्दा हटाया गया है. खास बात ये है कि इस लिस्ट में बीजेपी ने आरजी कर रेप पीड़िता ‘अभया’ की मां रतना देबनाथ को भी टिकट दिया है. पीड़िता की मां पानीहाटी से चुनाव लड़ेंगी.

भाजपा ने इन नामों का किया ऐलान

भाजपा ने कूचबिहार दक्षिण से रथीन्द्र नाथ बोस को प्रत्याशी बनाया गया है. वहीं, राजगंज से दिनेश सरकार (हराधन सरकार) को चुनाव लड़ने का मौका मिला है. हरिपाल से मधुमिता घोष को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है. पानीहाटी से बीजेपी ने रत्ना देबनाथ को उम्मीदवार बनाया है. हावड़ा मध्य से बिप्लब मंडल, इस्लामपुर से चित्रजीत रॉय, नलहाटी से अनिल सिंह को टिकट मिला है. शांतिपुर से स्वपन दास को प्रत्याशी बनाया गया है. इंग्लिश बाजार से अमलन भादुरी को टिकट मिला है. सिंगूर से अरूप कुमार दास और सैंथिया से कृष्णा कांत साहा चुनाव लड़ेंगे.

विधानसभा सीटउम्मीदवार का नाम
कूचबिहार दक्षिणरथीन्द्र नाथ बोस
राजगंज (अजा)दिनेश सरकार (हराधन सरकार)
इस्लामपुरचित्रजीत रॉय
हेमताबादहरिपद बर्मन
इंग्लिश बाजारअमलन भादुरी
शांतिपुरस्वपन दास
पानीहाटीरत्ना देबनाथ
हावड़ा मध्यबिप्लब मंडल
सिंगूरडॉ. अरूप कुमार दास
चन्दननगरदीपांजन कुमार गुहा
चुंचुड़ासुबीर नाग
हरिपालमधुमिता घोष
तमलुकडॉ. हरे कृष्णा बेरा
मेदिनीपुरशंकर गुच्छैत
पूर्वस्थलीप्राणकृष्ण तपदार
कटवाकृष्णा घोष
सैथियाकृष्णा कांत साहा
नलहाटीअनिल सिंह
उत्तरपाड़ादीपांजन चक्रवर्ती

इससे पहले 111 उम्मीदवारों की लिस्ट हुई थी जारी

इससे पहले बीजेपी ने बंगाल चुनाव के लिए 111 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की थी। पूर्व केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक माथाभंगा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। राज्यसभा की पूर्व सांसद रूपा गांगुली को सोनारपुर दक्षिण से मैदान में उतारा गया। वहीं, कलिम्पोंग विधानसभा सीट के लिए पूर्व हॉकी खिलाड़ी भारत छेत्री को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि पार्टी ने दार्जिलिंग से नोमान राय को अपना उम्मीदवार बनाया है

कब होंगे चुनाव

294 सदस्यों वाली पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 दो चरणों में होंगे- 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को. यह 2021 के चुनावों के मुकाबले कम है, क्योंकि तब 8 चरणों में वोटिंग हुई थी. इस बार नतीजे 4 मई को घोषित होंगे.

ज़रूर पढ़ें