मेसी को देखने का सपना अधूरा! कोलकाता इवेंट की ट‍िकट खरीदने वाले 33 हजार लोगों को मिलेगा रिफंड

Messi Ticket Refund: पश्‍च‍िम बंगाल में 13 दिसंबर 2025 को लियोनेल मेसी का कार्यक्रम था. मेसी को देखने के लिए लोगों ने हजारों रुपये के टिकट खरीदे थे. हालांकि वह भगदड़ के कारण देख नहीं पाए थे. अब इसी को लेकर सीएम सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि लोगों का पैसा वापस किया जाएगा.
सुवेंदु अध‍िकारी और मेसी

सुवेंदु अध‍िकारी और मेसी

Messi Ticket Refund: राष्‍ट्रीय खेल द‍िवस के मौके पर पश्‍च‍िम बंगाल के मुख्‍यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बड़ा ऐलान क‍िया है, उन्‍होंने कहा कि दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी के कार्यक्रम में जिन भी लोगों ने ट‍िकट खरीदा था. उन सभी का पैसा वापस किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि रिफंड की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जल्द ही दर्शकों तक उनका पैसा पहुंचाया जाएगा.

दरअसल, 13 दिसंबर 2025 को लियोनेल मेसी एक कार्यक्रम के लिए कोलकाता पहुंचे थे. उनका कार्यक्रम युवा भारती स्टेडियम में आयोजित किया गया था. मेसी को देखने के लिए न सिर्फ कोलकाता बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों से फुटबॉल प्रेमी पहुंचे थे. कई प्रशंसकों ने इस खास मौके के लिए 4 हजार से 6 हजार रुपये तक खर्च कर टिकट खरीदे थे.

हालांकि, जिस उत्साह के साथ लोग स्टेडियम पहुंचे थे, वैसा अनुभव उन्हें नहीं मिल सका. कार्यक्रम के दौरान अव्यवस्था और हंगामे की स्थिति बन गई थी. बड़ी संख्या में दर्शक मेसी को ठीक से नहीं देख पाए, जिसके बाद नाराज फैंस ने टिकट की रकम वापस करने की मांग शुरू कर दी. लंबे समय तक रिफंड नहीं मिलने के कारण यह मुद्दा लगातार चर्चा में बना रहा.

लोगों के पास पहुंचेगा उनका पैसा

अब मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के ऐलान के बाद टिकट खरीदने वाले हजारों फैंस को राहत मिलने की उम्मीद जगी है. उन्होंने कहा कि सभी पात्र दर्शकों को उनके टिकट का पैसा लौटाया जाएगा. इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. मतलब यह कि आने वाले द‍िनों में लोगों का पैसा उनके पास पहुंच जाएगा.

मुख्यमंत्री ने क्‍या-क्‍या कहा?

राष्ट्रीय खेल दिवस के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राज्य के खेल ढांचे और खिलाड़ियों से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी सरकार की योजनाओं का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए व्यवस्था में सुधार की जरूरत है. सरकार ने खेल क्षेत्र के लिए 400 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है. साथ ही राज्य के सभी 294 विधानसभा क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से छोटे इंडोर स्टेडियम विकसित करने की योजना भी बताई गई है.

मेसी के कार्यक्रम में हुई अव्यवस्था के बाद अब रिफंड का फैसला उन हजारों फुटबॉल प्रशंसकों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है, जो अपने पसंदीदा खिलाड़ी को देखने के लिए महंगे टिकट खरीदकर कोलकाता पहुंचे थे.

ये भी पढ़ें:‘युवा नशा मुक्ति थीम से जुड़ा कंटेंट बनाएं…’, मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने की अपील

ज़रूर पढ़ें