पश्‍च‍िम बंगाल में दुर्गा पूजा से पहले होगा बड़ा खेला! 17 सांसदों को लेकर चौंकाने वाला दावा

Bengal Rebel MPs Joining BJP: पश्चिम बंगाल की सियासत में दुर्गा पूजा से पहले बड़े उलटफेर की चर्चा तेज हो गई है. TMC से बगावत कर चुके जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया ने दावा किया है कि 17 सांसद BJP के साथ जा सकते हैं.
West Bengal Political Shock

टीएमसी के बागी सांसद

TMC Rebel MPs Claim: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर बड़ा उलटफेर होने के दावे ने सियासी हलचल बढ़ा दी है. कूचबिहार से सांसद और तृणमूल कांग्रेस (TMC) से बगावत कर चुके जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया ने बड़ा दावा किया है. उन्‍होंने कहा कि NCPI के 20 सांसदों में से 17 जल्द ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम सकते हैं. उनके मुताबिक यह बदलाव दुर्गा पूजा से पहले या उसके आसपास हो सकता है. हालांकि इस तरह की खबर पर अब तक किसी भी दल की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं द‍िया गया है.

दरअसल, जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया पहले TMC में थे, लेकिन बाद में पार्टी से अलग होकर NCPI के साथ चले गए. अब उन्होंने दावा किया है कि NCPI के ज्यादातर सांसद BJP में शामिल होने के लिए तैयार हैं. बसुनिया के मुताबिक, 20 में से 17 सांसदों के BJP में जाने की संभावना है.

बसुनिया ने क्‍या दावा किया?

बसुनिया बताया कि तीन अल्पसंख्यक सांसदों को इस संभावित बदलाव से अलग बताया है. उनका कहना है कि अबू ताहिर खान और खलीलुर रहमान जैसे नेताओं के इलाकों में बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक मतदाता हैं. ऐसे में उनके लिए सीधे BJP में शामिल होना राजनीतिक रूप से मुश्किल हो सकता है.

बसुनिया ने यह भी दावा किया कि BJP की भूमिका NCPI के गठन के पीछे रही और कई नेता पहले से ही BJP के साथ जाना चाहते थे. अगर उनका दावा सही साबित होता है तो पश्चिम बंगाल की राजनीति में इसका बड़ा असर पड़ सकता है.

टीएमसी में लगातार हो रही टूट

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या दुर्गा पूजा से पहले वाकई 17 सांसद BJP में शामिल होंगे? अगर ऐसा होता है कि तो पश्‍च‍िम बंगाल की राजनीति में यह बड़ी उठापटक मानी जाएगी. हालांकि विधानसभा चुनाव के बाद से ही टीएमसी में टूट जारी है. अब तक कई नेता पार्टी का साथ छोड़कर अलग हो चुके हैं. तो कई अभी बगावत करने के लिए तैयार बैठे हैं.

ये भी पढ़ें:‘नाराज फुफाओं का क्या कहना, बहाना…,’ राहुल गांधी की पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान ने ऐसे ली चुटकी

ज़रूर पढ़ें