Vistaar NEWS

शत्रुघ्न सिन्हा छोड़ देंगे ममता बनर्जी का साथ? पीएम की तारीफ और अटकलों पर खुद द‍िया जवाब

ममता बनर्जी, शत्रुघ्न सिन्हा और पीएम मोदी

ममता बनर्जी, शत्रुघ्न सिन्हा और पीएम मोदी

Shatrughan Sinha: ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी और उनको लगातार एक के एक बड़े झटके लग रहे हैं. कई सांसद और विधायकों ने अलग-अलग गुट बना लिया है. दूसरी तरफ बंगाल के स्पीकर के फैसले को चुनौती दी गई थी, जिस पर कोर्ट ने साफ तौर पर इनकार करने से मना कर द‍िया है. इन सब के बीच अब TMC के सांसद और एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा चर्चा में आ गए हैं. इसके पीछे की वजह उनकी पीएम मोदी की तारीफ है.

बीजेपी से टीएमसी में गए शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर प्रशंसा की है. बीजेपी से टीएमसी में जाने के बाद लगातार शत्रुघ्न बीजेपी और पीएम मोदी को खरी-खोटी सुनाते रहते थे. इन सब के बीच उनकी एक सोशल मीडिया पोस्‍ट जमकर वायरल हो रही है, जिसके बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया है.  

पीएम मोदी की तारीफ में क्या लिखे शत्रुघ्न?

शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा, “सच्ची खेल भावना के साथ, मैं हमारे मित्र और समाज एवं राष्ट्र के मार्गदर्शक, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 12वें कार्यकाल पर बधाई देता हूं. संभवतः यह अब तक का सबसे लंबा कार्यकाल है. उनके दीर्घ, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की कामना करता हूं. जय हिंद!”

बगावत को लेकर भी द‍िया जवाब

शत्रुघ्न सिन्‍हा ने ममता बनर्जी के साथ चल रही बगावत की अटकलों को सिरे खारिज कर दिया है, उन्‍होंने कहा कि मैं हमेशा से ही बेबाक रहा हूं और आगे भी रहूंगा. जिस तरह पहले बोलता था आगे भी बोलता रहूंगा. लेकिन मैं साफ तौर पर कहना चाहता हूं कि मुश्किल समय में ममता जी मेरे साथ खड़ी थी, और आज, उनके मुश्किल दौर में, मैं उन्हें अकेला नहीं छोड़ सकता.” जब मुश्किल समय में ममता मेरे साथ खड़ी थी, तो अब इस घड़ी में उनके साथ खड़ा होना मेरा फ़र्ज़ है.”

बागी गुट से मिला था मौका

शत्रुघ्न सिन्‍हा ने कहा कि मैं उन लोगों का आभारी हूं जिन्होंने मुझे टीएमसी के बागी गुट में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन मेरा सैद्धांतिक रुख यही है कि मुझे इस समय ममता बनर्जी के साथ खड़े रहना चाहिए. मतलब साफ है कि बागी गुट ने शत्रुघ्न सिन्‍हा को भी अपने गुट में शामिल करने कोशिश की थी, लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो पाए.

ये भी पढ़ें:कांग्रेस में TMC का विलय होगा या नहीं, पार्टियों के जवाब से हुई तस्वीर साफ

Exit mobile version