कांग्रेस में TMC का विलय होगा या नहीं, पार्टियों के जवाब से हुई तस्वीर साफ

congress tmc merger: कांग्रेस और टीएमसी को लेकर विलय की जो खबरें चल रही हैं, उनको लेकर अब दोनों ही पार्टियों की तरफ से स्‍थ‍ित‍ि स्पष्ट कर दी गई है. विलय को लेकर अब तक किसी तरह का कोई प्रस्ताव सामने नहीं आया है.
सोनिया गांधी और ममता बनर्जी

सोनिया गांधी और ममता बनर्जी

Congress Tmc Merger: दिल्ली में पिछले दो दिनों के दौरान हुई हाई-प्रोफाइल राजनीतिक बैठकों के बाद कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के संभावित विलय की चर्चाएं तेज हो गई थीं. हालांकि अब दोनों दलों ने साफ कर दिया है कि कांग्रेस और TMC के एक होने या विलय का कोई प्रस्ताव नही है. इसके साथ ही यह भी कहा गया कि इस पर कोई चर्चा हुई है.

दरअसल, पहले TMC प्रमुख ममता बनर्जी और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की मुलाकात हुई. इसके बाद TMC के राष्ट्रीय महासचिव अभ‍िषेक बनर्जी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से लंबी बैठक की. इन बैठकों के बाद राजनीतिक गलियारों में दोनों दलों के करीब आने और संभावित विलय की अटकलें शुरू हो गई थीं.

लेकिन TMC सूत्रों और पार्टी नेतृत्व ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा कि दोनों नेताओं के बीच विपक्षी एकता, INDIA गठबंधन की रणनीति और आपसी समन्वय को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई थी, न कि किसी विलय पर। कांग्रेस की ओर से भी इन रिपोर्टों को गलत बताया गया.

किस मुद्दे को लेकर हुई बातचीत

सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी और अभिषेक बनर्जी के बीच INDIA गठबंधन को अधिक प्रभावी बनाने तथा विपक्षी दलों के बीच तालमेल बढ़ाने पर चर्चा हुई. अगली INDIA ब्लॉक बैठक को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ. हालांकि भविष्य में राजनीतिक सहयोग और गठबंधन की संभावनाओं के दरवाजे खुले रखे गए हैं.

पार्टी में बढ़ा असंतोष

इधर इन अटकलों के पीछे एक बड़ा कारण TMC का मौजूदा राजनीतिक संकट भी माना जा रहा है. पश्चिम बंगाल में चुनावी झटके के बाद पार्टी के भीतर असंतोष बढ़ा है. कई नेताओं के इस्तीफे और बगावत की खबरों ने पार्टी नेतृत्व की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. कुछ बागी नेता खुद को असली TMC बताकर संगठन पर दावा भी जता रहे हैं.  

हालांकि फिलहाल कांग्रेस और TMC दोनों ने साफ कर दिया है कि विलय की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है. दोनों दल INDIA गठबंधन के तहत सहयोग जारी रख सकते हैं, लेकिन पार्टी स्तर पर एक होने की कोई योजना नहीं है.

ये भी पढ़ें:TMC को लगा तगड़ा झटका, राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बराइक ने दिया इस्तीफा, एक हफ्ते में तीसरे MP ने छोड़ी पार्टी

ज़रूर पढ़ें