Who is Petal Gehlot: संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बयान दिया है. जिसको लेकर भारत ने जवाब देते हुए पाकिस्तान पर निशाना साधा है. संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की फर्स्ट सेक्रेटरी पेटल गहलोत ने कहा कि हमने जो विचार सुने, वे उन लोगों की ओर से आए हैं, जिनका कट्टरता और नफरत का लंबा रिकॉर्ड रहा है. वो दिन में सुरक्षा को लेकर दावा करते हैं, जबकि रात में वास्तव में आतंकवाद को अंजाम देते हैं. पढ़ें पेटल गहलोत ने क्या कहा?
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की फर्स्ट सेक्रेटरी पेटल गहलोत ने भारत के जवाब देने के अधिकार का इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जब न्यूयॉर्क शहर समेत दुनिया के कई देशों ने 9/11 आतंकी हमले की 25वीं बरसी मनाई है. उस दौरान पाकिस्तान के प्रतिनिधि की अजीब बयानबाजी सुनने को मिली. पेटल ने पाकिस्तान को याद दिलाते हुए कहा कि 9/11 हमले का मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन पाकिस्तानी सेना की प्रमुख अकादमी के ठीक पास रह रहा था. जिसके प्रति आज पाकिस्तान के प्रतिनिधि अपनी गहरी श्रद्धा दिखा रहे हैं.
पाकिस्तान का कट्टरता और नफरत का लंबा रिकॉर्ड
पाकिस्तान प्रतिनिधि मंडल के बयानों को लेकर पेटल गहलोत ने कहा कि हमने लोकतांत्रित अधिकारों और मानवीय मूल्यों पर ऐसे पाखंडी उपदेश सुने, जिसकी राजधानी खुद इस समय अपने ही लोगों के खिलाफ मजबूत की जा रही है. वहां पर सेना का, सेना द्वारा और सेना के लिए ही शासन है. उनके कठपुतली जरूर आते-जाते रहते हैं. पाकिस्तान का कट्टरता और नफरत का लंबा रिकॉर्ड रहा है.
ये भी पढ़ेंः ज्ञानेश कुमार को मिले पद्म भूषण… SIR विवाद के बीच बीजेपी नेता ने कर दी मांग
‘फॉर्म 47 सरकार’ को लेकर क्या बोलीं
इस दौरान पेटल गहलोत ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है और हमेशा रहेगा. अगर कश्मीर की ही बात करनी है, तो पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की बात करते हैं. यूएन में पेटल ने ‘फॉर्म 47 सरकार’ का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि फॉर्म 47 पाकिस्तान चुनाव आयोग का आधिकारिक दस्तावेज है, जो मतदान केंद्रों के स्तर पर दर्ज फॉर्म 45 से मेल नहीं खाती थी. पेटल गहलोत ने पाकिस्तान की पोल खोलने में किसी प्रकार की कोई कसर नहीं छोड़ी.
