एयर इंडिया और इंडिगो विमान के विंग्स टकराए, मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, सभी यात्री सुरक्षित

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया. एअर इंडिया और इंडिगो के विमानों के बीच जमीन पर टक्कर हो गई.
Wings of Air India and Indigo planes collided.

एयर इंडिया और इंडिगो विमान के विंग्स टकराए.

Mumbai Airport: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया. एअर इंडिया और इंडिगो के विमानों के बीच जमीन पर टक्कर हो गई. हालांकि गनीमत रही कि बड़ा हादसा होते-होते टल गया. दोनों विमानों में यात्री सवार थे. दोनों ही विमानों के यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं.

टेकऑफ से पीछे हट रही थी एअर इंडिया की फ्लाइट

पूरा मामला मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का है. यहां एयर इंडिया और इंडिगो दोनों विमान जमीन पर ही थे. एअर इंडिया की फ्लाइट (AI 2732) मुंबई से कोयंबटूर जाने के लिए टेक-ऑफ करने वाले थी, इसके पहले फ्लाइट पुशबैक की प्रक्रिया में थे. वहीं दूसरी इंडिगो की फ्लाइट (6E 791), जो कि हैदराबाद से मुंबई पहुंची थी. इंडिगो की फ्लाइट लैंडिग कर चुकी थी. इसके बाद लैंडिंग के बाद टैक्सी कर रही थी. इसी दौरान दोनों विमानों के विंग्स आपस में टकरा गए.

दोनों विमानों के सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित

घटना के समय दोनों ही विमानों में यात्री मौजूद थे. गनीमत रही कि एअर इंडिया और इंडिगा दोनों विमानों में यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं. वहीं घटना के बाद दोनों ही विमानों की अथॉरिटी की तरफ से बयान जारी किया गया है. इंडिगो प्रवक्ता ने बताया कि सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और पार्किंग के बाद सभी उतर गए. अधिकारियों को सूचना दी गई है और मामले में जांच की जा रही है. वहीं एअर इंडिया की तरफ से भी घटना की जानकारी दी गई है. एअर इंडिया के विमान के विंग को नुकसान पहुंचा है.

ये भी पढ़ें: UP Police Constable Exam Date 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीखें घोषित, जानिए कब-कब होगा एग्जाम

ज़रूर पढ़ें