महिला दिवस पर पंजाब सरकार का मातृत्व शक्ति को बड़ा तोहफा, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे एक हजार रुपये
पंजाव के मुख्यमंत्री भगवंत मान(File Photo)
Punjab News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पंजाब सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है. मान सरकार ने राज्य का बजट पेश करने के दौरान महिलाओं को लेकर ऐतिहासिक ऐलान किया है. पंजाब सरकार ने सामान्य वर्ग की हर एक महिला को प्रत्येक महीने एक हजार रुपये, जबकि एससी-एसटी वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये प्रति महीने देने का ऐलान किया है. ये धनराशि ‘मुख्यमंत्री मावा-धीयां सत्कार योजना’ के तहत सीधे महिलाएं के खाते में ट्रांसफर की जाएगी.
‘चुनाव में किए गए सभी वादे पूरे किए’
‘मुख्यमंत्री मावा-धीयां सत्कार योजना’ को आम आदमी पार्टी के किए गए सबसे बड़े वादों में से एक माना जाता है. जिसे रविवार को पंजाब सरकार ने पूरा किया. वहीं इस ऐलान के साथ ही आम आदमी पार्टी का कहना है कि अरविंद केजरीवाल ने जो भी वादे किए थे, भगवंत मान ने उन्हें पूरा किया है. आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा, ‘आज का दिन पूरे पंजाब और देश के लिए बड़े गर्व का दिन है. पंजाब में भगवंत मान सरकार ने अरविंद केजरीवाल की एक और गारंटी को पूरा कर दिया है. भगवंत मान सरकार ने महिलाओं को एक हजार देने की गारंटी को पूरा किया है. आज के बजट में सरकार ने प्रदेश की 18 साल से ज्यादा उम्र की सभी महिलाओं को एक हजार रुपये और SC समाज की महिलाओं को डेढ़ हजार प्रति माह देने का एलान किया है.’
पंजाब में पूरी हुई केजरीवाल जी की एक और गारंटी💯
— AAP (@AamAadmiParty) March 8, 2026
आज का दिन पूरे पंजाब और देश के लिए बड़े गर्व का दिन है। पंजाब में भगवंत मान सरकार ने @ArvindKejriwal जी की एक और गारंटी को पूरा कर दिया है। @BhagwantMann सरकार ने महिलाओं को ₹1000 देने की गारंटी को पूरा कर दिया है।
आज के बजट… pic.twitter.com/90xBGGTRQI
SC वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये
महिला दिवस के मौके पर पंजाब सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. पंजाब सरकार ने साल 2025-26 के लिए 2 लाख 36 हजार 80 करोड़ का बजट विधानसभा में पेश किया है. वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि पंजाब की महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये, जबकि एससी-एसटी वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये प्रति महीने दिए जाएंगे.
जानिए योजना का लाभ लेने के लिए क्या है पात्रता?
वित्त मंत्री ने बताया कि ‘मुख्यमंत्री माताएं-बेटियां सत्कार योजना’ के तहत लाभार्थियों के बैंक खाते में सीधे धनराशि ट्रांसफर की जाएगी. विधानसभा में पेश किए गए बजट के मुताबिक पंजाब की 18 साल से ऊपर की हर महिला को इस योजना का लाभ मिलेगा. यहां तक कि जिन महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिलती है, उन्हें भी इस योजना का लाभ मिलेगा. लेकिन कुछ महिलाएं इसके लिए पात्र नहीं होंगी.
- जो महिलाएं इनकम टैक्स भरती हैं, उन्हें लाभ नहीं मिलेगा.
- सांसद या विधायक महिलाएं भी नहीं ले पाएंगी लाभ.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ Final: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में खेलेंगे वरुण या कुलदीप की होगी एंट्री? प्लेइंग 11 पर हो गया फैसला