Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए हरियाणा और गुजरात में डील फाइनल, AAP-कांग्रेस इतनी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस-AAP के बीच दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, गोवा और गुजरात में सीट शेयरिंग पर फार्मूला तय हो गया है.
Lok Sabha Election

दिल्ली में AAP-कांग्नेस का सीट शेयरिंग पर फार्मूला तय

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले सियासी दलों के बीच हलचल तेज हो गई है. सभी राजनीतिक दल अपने समीकरण साधने में जुट गए हैं. इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस यानी कि ‘INDIA’ गठबंधन के बीच पांच राज्य दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, गोवा और गुजरात में सीट शेयरिंग पर फार्मूला तय हो गया है. इसी को लेकर शनिवार, 24 फरवरी को कांग्रेस-AAP ने दिल्ली में संयुक्त प्रेस क्रॉन्फ्रेंस कर इसकी जामनकारी दी. प्रेस क्रॉन्फ्रेंस में AAP की ओर से संदीप पाठक, आतिशी और सौरभ भारद्वाज शामिल हुए और कांग्रेस की ओर से मुकुल वासनिक, दीपक बावरिया और अरविंदर लवली सीट शेयरिंग पर संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए.

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: घर वापसी का रास्ता बना रहे नवजोत सिंह सिद्धू? इस सीट से युवराज सिंह के चुनाव लड़ने की अटकलें

संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई जानकारी

शनिवार, 24 फरवरी को कांग्रेस-AAP की ओर से दिल्ली में आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरियाणा और गोवा की सीटों पर भी जानकारी दी गई. कांग्रेस-AAPकी संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि हरियाणा की 10 सीटों में से 9 सीटों पर कांग्रेस अपने उम्मीदवार मैदान में उतारेगी. वहीं एक सीट पर जानकारी देते हुए कहा गया कि कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर आम आदमी पार्टी अपना उम्मीदवार घोषित करेगी. वहीं गोवा की दो सीटों पर भी कांग्रेस-AAP के बीच सहमति बन गई है. गोवा की दोनों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस अपने उम्मीदवार उतारेगी.

भरूच और भावनगर में लड़ेगी AAP

गुजरात राज्य में लोकसभा की 26 सीट हैं और वर्तमान में सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी काबिज है. कांग्रेस-AAP की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा गया कि गुजरात में 26 लोकसभा सीटें हैं, इनमें से कांग्रेस 24 पर चुनाव लड़ेगी. वहीं 2 सीटों भरूच लोकसभा सीट और भावनगर लोकसभा सीट पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी. बताते चलें कि कांग्रेस ने भरूच और भावनगर सीट से अपने उम्मीदवारों का नाम कुछ दिनों पहले ही घोषित किया था.

ज़रूर पढ़ें