Ram Rahim: फिर जेल से बाहर आया डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम, इस बार 21 दिनों की मिली फरलो

Ram Rahim: गौरतलब है कि हरियाणा में भी राम रहीम को पेरोल या फरलो देने को लेकर एक याचिका दाखिल हुई थी और कोर्ट ने सरकार को इस पर फैसला लेने के लिए कहा था.
Ram Rahim

राम रहीम

Ram Rahim Released From Jail: हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य सरकार ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पैरोल दी है. अब राम रहीम 21 दिनों के लिए जेल से बाहर आएगा. मंगलवार को राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकाला गया. गौरतलब है कि हरियाणा में भी राम रहीम को पेरोल या फरलो देने को लेकर एक याचिका दाखिल हुई थी और कोर्ट ने सरकार को इस पर फैसला लेने के लिए कहा था.

दरअसल, हाईकोर्ट से याचिका का निपटारा होने के बाद अब राम रहीम को 21 दिन की फरलो मिली है. मंगलवार सुबह राम रहीम जेल से बाहर आया है. बताया जा रहा है कि सुनारिया जेल से बाहर निकलने के बाद राम रहीम का काफिला बरनावा आश्रम के लिए निकला है. अहम बात है कि पहली बार राम-रहीम रक्षाबंधन पर जेल से बाहर रहेगा.

ये भी पढ़ें- कोलकाता कांड के विरोध में सड़कों पर डॉक्टर, देशभर में आज से OPD सेवाएं बंद, FAIMA ने किया हड़ताल का ऐलान

सरकार पर लगता रहा है आरोप

राम रहीम को पेरोल और फरलो देने पर अक्सर विवाद होता रहता है और सरकार पर आरोप लगते रहते हैं कि सियासी लाभ लेने के लिए सरकार राम रहीम को पेरोल देती है. इस पर, हाईकोर्ट तक राम-रहीम की फरलो का मामला गया था. लेकिन कोर्ट ने हरियाणा सरकार को पेरोल-फरलो देने का अधिकार दिया था और अब राम-रहीम जेल से बाहर आ गया है.

राम रहीम को कब-कब मिली फरलो और पैरोल?

  • 24 अक्टूबर 2020: राम रहीम को पहली बार अस्पताल में भर्ती मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल मिली.
  • 21 मई 2021: मां से मिलने के लिए दूसरी बार 12 घंटे की पैरोल दी गई.
  • 7 फरवरी 2022: परिवार से मिलने के लिए डेरा प्रमुख को 21 दिन की फरलो मिली.
  • जून 2022: 30 दिन की पैरोल मिली. यूपी के बागपत आश्रम भेजा गया.
  • 14 अक्टूबर 2022: राम रहीम को 40 दिन की लिए पैरोल दी गई. वो बागपत आश्रम में रहा और इस दौरान म्यूजिक वीडियो भी जारी किए.
  • 21 जनवरी 2023: छठीं बार 40 दिन की पैरोल मिली. वो शाह सतनाम सिंह की जयंती में शामिल होने के जेल से बाहर आया.
  • 20 जुलाई 2023: सातवीं बार 30 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया.
  • 21 नवंबर 2023: राम रहीम को 21 दिन की फरलो लेकर बागपत आश्रम गया.

गौरतलब है कि डेरा मुखी राम रहीम 2 अलग-अलग मामलों में सजा काट रहा है. 17 जनवरी 2019 और 18 अक्टूबर 2021 को कोर्ट ने राम रहीम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. 2 महिला अनुयायियों से रेप के मामले में राम रहीम 20 साल की सजा काट रहा है. वहीं, पत्रकार मर्डर केस में भी राम रहीम जेल में बंद है.

ज़रूर पढ़ें