Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान खत्म, 22 राज्यों की 102 सीटों पर 60.03 फीसदी हुआ मतदान

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए देश के 21 राज्यों में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी है.
First Phase Voting

पहले चरण की वोटिंग जारी

Lok Sabha Election 2024: देश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए वोटिंग शुरू हो गई है. देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई और शाम छह बजे तक वोट डाले गए. लोकसभा के पहले चरण में शाम छह बजे तक 60.03 फीसदी वोटिंग हुई है. इस दौरान सबसे ज्यादा 80 प्रतिशत वोट त्रिपुरा में डाले गए, जबकि बिहार में सबसे कम 48 प्रतिशत मतदान हुआ है.

किस राज्य में हुआ कितना मतदान

    1. अंडमान निकोबार- 56.87 फीसदी
    2. अरुणाचल प्रदेश- 65.46 फीसदी
    3. असम- 71.38 फीसदी
    4. बिहार- 47.49 फीसदी
    5. छत्तीसगढ़- 63.41%
    6. जम्मू-कश्मीर- 65.08%
    7. लक्षद्वीप- 59.02%
    8. मध्य प्रदेश- 63.33%
    9. महाराष्ट्र- 55.29%
    10. मणिपुर- 68.62%
    11. मेघालय- 70.26%
    12. मिजोरम- 54.18%
    13. नगालैंड- 56.77 %
    14. पुडुचेरी- 73.25%
    15. राजस्थान- 50.95%
    16. सिक्किम- 68.06%
    17. तमिलनाडु- 62.19%
    18. त्रिपुरा- 79.90%
    19. उत्तर प्रदेश- 57.61%
    20. उत्तराखंड- 53.64%
    21. पश्चिम बंगाल- 77.57%

वोटिंग शुरू होने से पहले CEC राजीव कुमार ने कहा, “हमने बहुत मेहनत की है. हमने सुरक्षा को लेकर बहुत तैयारी की है हालांकि अधिकांश राज्यों में हिंसा की कोई समस्या ही नहीं है. अब तक कोई हिंसा नहीं हुई है.”

बता दें कि पहले चरण में 1600 से ज्यादा उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. इसमें 9 केंद्रीय मंत्री, 2 पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल की किस्मत भी साख पर है.  आज अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की 92 विधानसभा सीटों पर भी मतदान हुआ है. चुनाव आयोग के मुताबिक पहले चरण में 16.63 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं. इनमें 8.4 पुरुष और 8.23 करोड़ महिला मतदाता हैं और इनके लिए 1.87 लाख पोलिंग बूथ बनाए गए हैं.

ज़रूर पढ़ें