दिल्ली पुलिस ने दिग्विजय सिंह को हिरासत में लिया, EVM के खिलाफ धरना देने पहुंचे थे कांग्रेस नेता

Digvijaya Singh on EVM: इस बात की जानकारी खुद दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'X' पर पोस्ट कर दी है.
Digvijaya Singh, EVM

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह

Digvijaya Singh on EVM: देश में जल्द लोकसभा चुनाव होने वाले हैं. इससे पहले सियासी दल अपने-अपने मुद्दों को लेकर अपना स्टैंड सामने रख रहे हैं. इस बीच हर बार की तरह इस बार भी विपक्ष की ओर से EVM का मुद्दा जोर पकड़ने लगा है. कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को ईवीएम के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर हमलावर रहते हैं. इसके लिए वह दिल्ली के जंतर मंतर पर धरने पर बैठे थे. इस बीच जानकारी मिल रही है कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. इस बात की जानकारी खुद दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर पोस्ट कर दी है.

https://twitter.com/digvijaya_28/status/1760585503940788473

‘दो हफ्ते पहले धरने का मिला निमंत्रण’

गुरुवार, 22 फरवरी को दिल्ली पुलिस की ओर से हिरासत में लिए जाने के बाद दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर पोस्ट किया. उन्होंने ‘X’ पर लिखा कि मुझे दो हफ्ते पहले EVM हटाओ मोर्चा की ओर से 22/02/2024 को EVM से देश में 2024 लोक सभा चुनाव ना कराने के मुद्दे को ले कर जंतर मंतर दिल्ली में शांति पूर्ण धरना देने का निमंत्रण प्राप्त हुआ था, जो मैंने स्वीकार किया था.

यह भी पढ़ें: EVM पर घमासान, चुनाव आयोग ने कांग्रेस को दिया जवाब तो दिग्विजय सिंह ने बताया ‘भ्रामक’

‘हजारों लोग धरने में शामिल होने आए’

इसके बाद दिग्विजय सिंह ने आगे लिखा कि लेकिन 2 दिन पहले शांति पूर्ण धरने की स्वीकृति भी निरस्त कर दी गई. इसके बाद केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने लिखा,’क्या कारण है कि पीएम मोदी के के नेतृत्व में केंद्र शासन क्यों इतनी घबरा रही है?’ उन्होंने दावा किया कि इस बार पूरे देश से हजारों लोग धरने में शामिल होने आ रहे थे.इससे घबराकर स्वीकृति निरस्त कर दी.

 

भोपाल कांग्रेस ने किया दावा

वहीं पूरे मामले पर भोपाल कांग्रेस ने भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, ‘दिल्ली पुलिस की ओर से ईवीएम के विरोध में प्रर्दशन कर रहे कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और उदित राज को गिरफ्तार कर लिया गया है.’ उन्होंने दावा किया कि जंतर-मंतर पर एकत्रित हुए हजारों प्रदर्शनकारियों को जंतर मंतर से गिरफ़्तार कर उनके ऊपर लाठी चार्ज एवं बुरा बर्ताव किए जानें की खबर है.

ज़रूर पढ़ें