Rameswaram: श्रीलंकाई नौसेना ने 21 मछुआरों को पकड़ा, दो नावें भी जब्त

Rameswaram: भारत और श्रीलंका की सीमा के बीच में मछुआरों के मछली पकड़ने के दौरान अक्सर ऐसा विवाद होता रहा है.
Rameswaram

पकड़े गए 21 मछुआरे

Rameswaram: श्रीलंकाई नौसेना ने उत्तरी जाफना प्रायद्वीप रविवार की सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए भारत के 21 मछुआरों को पकड़ लिया है. यह कार्रवाई उत्तरी जाफना प्रायद्वीप के कराईनगर के तट के पास हुई है. सूत्रों की मानें तो श्रीलंका के अधिकारियों का दावा है कि ये सभी मछुआरे सीमा क्षेत्र के अंदर आकर मछली पकड़ रहे थे, जिसके बाद इन्हें हिरासत में लिया गया है.

श्रीलंकाई नौसेना द्वारा मछुआरों को पकड़े जाने के साथ ही उनकी नावों को जब्त कर लिया गया है. मछुआरों की दो नाव श्रीलंका नौसेना ने जब्त की है और इसकी जांच के लिए उन्हें मत्स्य निदेशालय भेजा जा चुका है. इस मामले की जानकारी रामेश्वरम मछुआरा संघ के द्वारा दी गई है. हालांकि सूत्रों की मानें तो अभी भारत के ओर से इस पूरे मामले की जानकारी ली जा रही है और सरकार के ओर से खबर लिखे जाने तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

मछुआरों पर गोलीबारी की घटना पहले हुई थी

दरअसल, भारत और श्रीलंका की सीमा के बीच में मछुआरों के मछली पकड़ने के दौरान अक्सर ऐसा विवाद होता रहा है. एक बार श्रीलंका नौसेना द्वारा पाक जलडमरूमध्य में गोलीबारी भी की जा चुकी है. तब भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी की घटना हुई थी. हालांकि श्रीलंका द्वारा भारत के मछुआरों की नावों को कई बार जब्त किया जा चुका है. इससे पहले बीते साल भी कई बार ऐसी घटनाएं सामने आती रही हैं.

ये भी पढ़ें: By-Election 2024: लोकसभा चुनाव के साथ 13 राज्यों की इन 26 विधानसभा सीटों पर होंगे उपचुनाव, जानें कब-कब होगी वोटिंग

बीते साल श्रीलंकाई नौसेना द्वारा सीमा के अंदर आकर मछली पकड़ने के आरोप पर 240 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था. पिछले साल श्रीलंका द्वारा भारतीय मछुआरों की कुल 35 नावों को जब्त किया गया था. बता दें कि भारत और श्रीलंका के बीच लंबे समय से मछुआरों का मुद्दा एक विवाद का मुद्दा रहा है. इसको लेकर दोनों देशों में कई दफा बातचीत भी हुई है. लेकिन अभी तक कोई ठोस हल नहीं निकल पाने के कारण ऐसी घटनाएं अक्स होती रहती हैं.

ज़रूर पढ़ें