Republic Day 2024: महिला अग्निवीरों ने कर्तव्य पथ पर दिखाया जोश, फ्रांसीसी सेना के बैंड ने भी मोहा मन

Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस की परेड में भारतीय नौसेना की महिलाओं की टुकड़ी ने झांकी में हिस्सा लिया.
Republic Day 2024

महिला अग्निवीरों का दिखा जोश (फोटो- सोशल मीडिया)

Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस पर इस बार महिलाकर्मी ‘नारी शक्ति’ कौशल का प्रदर्शन कर रही हैं. इस बार झांकी में महिला अग्निवीरों ने कर्तव्य पथ पर अपना जोश दिखाया है. मोटरसाइकिलों पर सवार 265 महिला बाइकर्स ने शौर्य और वीरता का प्रदर्शन किया. इसके अलावा कई बार ‘नारी शक्ति’ और ‘आत्मनिर्भरता’ पर जोर देने वाली झांकी की झलक कर्तव्य पथ पर शुक्रवार को देखी गई.

गणतंत्र दिवस पर इस बार तीनों सेनाओं की महिलाओं ने एक साथ हिस्सा लिया. महिला अग्निवारों का जोश पूरे कर्तव्य पथ पर देखा गया. झांकी में ‘नारी शक्ति’ और ‘आत्मनिर्भरता’ इस बार खास फोकस देखा गया. इतिहास में ऐसा पहली बार है जब तीनों सेनाओं की महिलाएं एक साथ परेड में हिस्सा ले रही हैं. परेड में पहली बार महिलाओं की त्रि-सेवा टुकड़ी ने हिस्सा लिया है.

नारी शक्ति का कौशल दिखा

परेड की शुरुआत 100 से अधिक महिला कलाकारों द्वारा भारतीय संगीत वाद्ययंत्र बजाते हुए की. समारोह में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस की महिलाकर्मी ‘नारी शक्ति’ कौशल का प्रदर्शन किया. परेड में मोटरसाइकिलों पर सवार 265 महिला बाइकर्स ने शौर्य और वीरता का प्रदर्शन किया.

ये भी पढ़ें: Republic Day 2024: कर्तव्य पथ पर दिखी अयोध्या की झलक, राम मंदिर की थीम पर तैयारी झांकी ने लिया हिस्सा

कर्तव्य पथ फ्रांसीसी सशस्त्र बलों के संयुक्त बैंड और मार्चिंग दस्ते ने मार्च किया. परेड में कुल 16 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों की नौ झांकियां शामिल हुई. अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, मणिपुर, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, लद्दाख, तमिलनाडु, गुजरात, मेघालय, झारखंड, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना की झांकियां परेड में शामिल हुई.

महिला सशक्तीकरण पर केंद्रित 26 झांकियां प्रदर्शित की गई. इस दौरान सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों में महिलाओं भूमिका पर जोर दिया गया. मणिपुर की महिलाओं को कमल के तने के नाजुक रेशों से काम करते हुए दिखाया गया. मणिपुर की लोकताक झील से कमल की डंडियां एकत्र करते हुए महिलाओं को दिखाया गया. इसके अलावा नावों पर सवार और कमल की डंडियां को रखते हुए महिलाओं को दिखाया गया.

ज़रूर पढ़ें