Vistaar NEWS

ये 3 देश अपने यहां बसने के लिए दे रहे हैं लाखों रुपए, साथ में मिलेंगी कई खास सुविधाएं

countries paying people to move

इन तीन देशों में रहने के लिए सरकार पैसा दे रही है

Europe migration scheme: सोचिए सुबह उठते ही खिड़की के बाहर बर्फीले पहाड़ या नीला समंदर दिखाई दे. ऐसी जगहों पर घूमने के लिए लोग काफी पैसा खर्च करते हैं. लेकिन यूरोप में कुछ स्थान ऐसे हैं जहां लोगों की कमी हो गई है. इसलिए वहां नए लोगों को बसाने के लिए पैसे और दूसरी सुविधाएं दी जाती हैं.

स्विट्जरलैंड का अल्बिनेन

स्विस आल्प्स में बसा अल्बिनेन बहुत खूबसूरत गांव है. यहां हरियाली, लकड़ी के घर और बर्फ से ढकी चोटियां लोगों को आकर्षित करती हैं.

आबादी कम होने के कारण यहां बसने वाले लोगों को आर्थिक मदद देने की योजना शुरू की गई. हालांकि, इसके लिए कुछ नियम और शर्तें भी हैं.

इटली का प्रेसिचे

प्रेसिचे इटली का एक शांत और सुंदर कस्बा है. यहां की पुरानी गलियां और पारंपरिक घर इसकी पहचान हैं. समय के साथ यहां कई घर खाली हो गए.

इसके बाद प्रशासन ने घर खरीदकर बसने वाले लोगों के लिए हजारों यूरो की सहायता देने की घोषणा की, जिससे यह जगह चर्चा में आ गई.

ग्रीस का एंटीकाइथेरा

एंटीकाइथेरा एक छोटा और शांत द्वीप है, जो चारों तरफ समुद्र से घिरा हुआ है. यहां की आबादी बहुत कम हो गई थी.

इसलिए नए परिवारों को बसाने के लिए आर्थिक सहायता और अन्य सुविधाएं देने की योजनाएं शुरू की गईं. इसी वजह से यह द्वीप दुनियाभर में चर्चा का विषय बना.

ये भी पढ़ें-पीले दांतों से चाहिए छुटकारा? बस इस फल के छिलके का करें इस्तेमाल, दिखेगा कमाल

क्या आज भी वहां बस सकते हैं?

Exit mobile version