सर्दियों के कपड़ों से आ रही है सीलन की बदबू? धोने से पहले कर लें ये आसान काम

Remove Musty Smell Winter Clothes: महीनों से बंद पड़े स्वेटर और जैकेट में सीलन, धूल और पुरानी सी गंध बस जाती है. अगर बिना कुछ किए ही आप इन्हें पहन लेती हैं, तो स्किन पर खुजली और एलर्जी तक हो सकती है. सिर्फ इत्र या परफ्यूम छिड़कने से यह समस्या खत्म नहीं होती, उल्टा बदबू और ज्यादा चिपक जाती है.
Winter clothes

ठंड के कपड़े

Easy Tips Before Washing Woollens: ठंड शुरू होते ही ज्यादातर लोग गर्म कपड़े निकालकर पहन लेते हैं. लेकिन महीनों से बंद पड़े स्वेटर और जैकेट में सीलन, धूल और पुरानी सी गंध बस जाती है. अगर बिना कुछ किए ही आप इन्हें पहन लेती हैं, तो स्किन पर खुजली और एलर्जी तक हो सकती है. सिर्फ इत्र या परफ्यूम छिड़कने से यह समस्या खत्म नहीं होती, उल्टा बदबू और ज्यादा चिपक जाती है. इसलिए पहनने से पहले कपड़ों को थोड़ा टाइम देकर फ्रेश करना जरूरी है.

पहले खुली हवा और हल्की धूप दिखाएं

कपड़े निकालने के बाद उन्हें तुरंत पहनने की बजाय कुछ देर खुली हवा में टांग दें. जहां हवा आती हो, वहां हैंगर पर स्वेटर और जैकेट लटका दें.

अगर मौसम साफ है तो थोड़ी देर की हल्की धूप भी दिखा सकते हैं. इससे कपड़ों में जमी नमी निकल जाएगी और बासीपन भी दूर हो जाएगा.

धोने से पहले ऐसे करें छंटाई

  • सारे गर्म कपड़ों को एक साथ पानी में डालने की गलती न करें.
  • पहले उन्हें कलर और कपड़े के हिसाब से अलग-अलग कर लें.
  • स्वेटर या शॉल पर लगे लेबल को जरूर पढ़ें.
  • जेब में कुछ रखा हो तो निकाल लें और ऊपर लगी धूल को हल्के हाथ से झाड़ दें.
  • अगर किसी कपड़े पर फफूंदी के निशान दिखें तो उसे अलग रख दें.
  • महंगे और नाजुक ऊनी कपड़ों को लेबल पर लिखे तरीके से ही साफ करें.

धुलाई और सुखाई का सही तरीका

कपड़े धोते समय हमेशा हल्का डिटर्जेंट इस्तेमाल करें. ऊनी कपड़ों के लिए वूल वॉश ही बेहतर रहता है और ज्यादा गर्म पानी से बचें. ज्यादा साबुन या सॉफ्टनर डालने से कपड़ों पर चिपचिपी परत जम जाती है. धोने के बाद स्वेटर को जोर से न निचोड़ें. उसे तौलिए पर रखकर हल्के हाथ से दबाकर पानी निकालें और समतल जगह पर सुखाएं, ताकि उसका शेप न बिगड़े. जैकेट और बाकी कपड़े पूरी तरह सूखने के बाद ही अलमारी में रखें.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें