Dev Uthani Ekadashi Rituals: देवउठनी एकादशी पर ऐसे जगाएं भगवान विष्णु, चढ़ाएं ये खास भोग और बजाएं शंख-घंटी

Devutthani Ekadashi Puja Vidhi: भगवान विष्णु को जगाने के लिए शंख, घंटी, सूप और कांसे की थाली का इस्तेमाल किया जाता है. पूजा के समय 'उठो देव, जागो देव' जैसे पारंपरिक गीत गाए जाते हैं. इसके साथ सूप बजाया जाता है और शंख व घंटी की ध्वनि की जाती है. भगवान के जागने की प्रार्थना करने के बाद उन्हें फल, मिठाई, पंचामृत और अन्य भोग अर्पित करें.
Dev Uthani Ekadashi Rituals

देवउठनी एकादशी पर ये भोग लगाएं

Dev Uthani Ekadashi Bhog: देवउठनी एकादशी हिंदू धर्म में बहुत खास मानी जाती है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा से जागते हैं. इसी के साथ चातुर्मास समाप्त हो जाता है और शादी-विवाह समेत दूसरे मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है. इस दिन भगवान की जगाने के लिए विशेष पूजा की जाती है. कई घरों में इसी दिन तुलसी विवाह भी कराया जाता है. हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, साल 2026 में देवउठनी एकादशी का व्रत 21 नवंबर को रखना शुभ रहेगा. आइए जानते हैं इस पवित्र मौके पर भगवान विष्णु को क्या भोग लगाएं.

भगवान विष्णु को लगाएं ये खास भोग

  • देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु को घर में बनी चीजों के साथ मौसमी फल और सब्जियां भी अर्पित की जाती हैं.
  • भोग के लिए आप चरणामृत और मेवों की खीर बना सकते हैं.
  • इसके अलावा लड्डू और दूसरी मिठाइयां भी चढ़ाई जा सकती हैं.
  • ध्यान रखें कि एकादशी के दिन चावल का सेवन नहीं किया जाता है, इसलिए चावल की खीर बनाने से बचें.
  • इस दिन भगवान को रोली, हल्दी, पंचामृत, सिंघाड़ा, शकरकंद, मूली, गाजर और गन्ना भी अर्पित कर सकते हैं.
  • पूजा के दौरान इन चीजों को साफ थाली में सजाकर भगवान विष्णु के सामने रखें.

घर में ऐसे बनाएं भगवान के चरणों के निशान

पूजा के लिए घर के आंगन या पूजा स्थल पर गेरू और चावल के आटे से चौक और मंडप बनाया जाता है. इसके बाद भगवान के प्रतीकात्मक चरण बनाए जाती हैं. घर के सभी सदस्यों के नाम लेकर भी पैरों के निशान बनाने की परंपरा है. इसे शुभ माना जाता है.

शंख और घंटी बजाकर जगाएं भगवान

भगवान विष्णु को जगाने के लिए शंख, घंटी, सूप और कांसे की थाली का इस्तेमाल किया जाता है. पूजा के समय ‘उठो देव, जागो देव’ जैसे पारंपरिक गीत गाए जाते हैं. इसके साथ सूप बजाया जाता है और शंख व घंटी की ध्वनि की जाती है. भगवान के जागने की प्रार्थना करने के बाद उन्हें फल, मिठाई, पंचामृत और अन्य भोग अर्पित करें.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें