Beetroot Hair Mask: धूल-मिट्टी, प्रदूषण और तेज धूप के कारण बाल रूखे और बेजान नजर आने लगते हैं. कई बार बाल इतने उलझ जाते हैं कि उन्हें संभालना मुश्किल हो जाता है. वहीं कुछ लोगों के बाल जल्दी ऑयली हो जाते हैं. ऐसे में बालों की देखभाल के लिए घरेलू उपाय अपनाए जा सकती हैं. चुकंदर से बना हेयर मास्क भी एक ऑप्शन है. इसमें दही, शहद और नारियल तेल मिलाकर इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि, इसके फायदे हर व्यक्ति के बालों और त्वचा के अनुसार अलग हो सकते हैं.
चुकंदर का हेयर मास्क बनाने के लिए जरूरी सामग्री
घर पर चुकंदर का हेयर मास्क बनाने के लिए आपको एक छोटा चुकंदर, दो चम्मच दही, एक चम्मच शहद और एक चम्मच नारियल तेल की जरूरत होग. ये सभी चीजें आसानी से घर में मिल जाती हैं. चुकंदर में प्राकृतिक रंग देने वाले तत्व होती हैं, इसलए इसे बालों पर लगाने से हल्का रंग भी आ सकता है.
इस आसान तरीके से तैयार करें हेयर मास्क
सबसे पहले चुकंदर को अच्छी तरह धोकर उसका छिलका उतार लें. अब इसे छोटे टुकड़ों में काटकर मिक्सर में बारीक पीस लें. तैयार पेस्ट को एक कटोरी में निकालें. इसमें दही, शहद और नारियल तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
बालों पर लगाने का सही तरीका
मास्क लगाने से पहले बालों को अच्छी तरह सुलझा लें. हाथों पर ग्लव्स पहनें, ताकि चुकंदर का रंग हाथों पर न लगे. अब बालों के छोटे-छोटे हिस्से बनाकर मास्क लगाएं. इसे आंखों और चेहरे से दूर रखें. पहली बार इस्तेमाल करते समय थोड़ी मात्रा लगाएं और ज्यादा देर तक बालों पर न छोड़ें.
ये भी पढ़ें-करवा चौथ पर व्रत खोलने के बाद बनाएं ये 5 स्वादिष्ट डिशेज, परिवार के साथ उठाएं त्योहार का आनंद
इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान
अगर सिर की त्वचा पर घाव, खुजली या जलन है, तो इस मास्क को लगाने से बचें. इस्तेमाल से पहले त्वचा के छोटे हिस्से पर पैच टेस्ट करें. लालिमा, खजली या जलन होने पर इसका इस्तेमाल न करें. चुकंदर कपड़ों और त्वचा पर ग छोड़ सकता है, इसलिए पुराने कपड़े पहनें. मास्क को हमेशा ताजा बनाएं और बचा हुआ मिश्रण कई दिनों तक स्टोर करके न रखें.
