Chhath Puja 2026: खरना पर बनाएं गुड़ की स्वादिष्ट खीर, जानें आसान रेसिपी

Kharna Gud Kheer Recipe: छठ पूजा के दूसरे दिन खरना मनाया जाता है. इस दिन शाम को पूजा के बाद व्रती गुड़ की खीर और रोटी खाते हैं. कई जगहों पर इस खीर को रसिया भी कहा जता है. इसे पारंपरिक तरीके से तैयार किया जाता है.
Jaggery Kheer

गुड़ की खीर

Kharna Gud Ki Kheer Recipe: छठ महापर्व में पूजा-पाठ के साथ पारंपरिक पकवानों का भी विशेष महत्व होता है. चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में खरना का दिन बहुत खास माना जाता है. इस दिन व्रती पूरे दिन उपवास रखने के बाद शाम को पूजा करते हैं और गुड़ की खीर की प्रसाद ग्हण करते हैं. दूध, चावल और गुड़ से बनने वाली यह खीर स्वाद में बेहद लाजवाब होती है. इसे घर पर बनाना भी काफी आसान है. आइए जानते हैं खरना के लिए गुड़ की खीर बनाने की आसान विधि.

खरना पर बनाई जाती है खास खीर

छठ पूजा के दूसरे दिन खरना मनाया जाता है. इस दिन शाम को पूजा के बाद व्रती गुड़ की खीर और रोटी खाते हैं. कई जगहों पर इस खीर को रसिया भी कहा जता है. इसे पारंपरिक तरीके से तैयार किया जाता है.

गुड़ की खीर बनाने के लिए सामग्री

  • इसे बनाने के लिए एक लीटर फुल क्रीम दूध, 50 ग्राम छोटे दाने वाले चावल और 100 ग्राम गुड़ लें.
  • इसके अलावा 4 से 5 हरी इलायची, थोड़े काजू, बादाम, किशमिश और कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल भी रखें.

इस आसान तरीके से बनाएं खीर

  • सबसे पहले चावल को अच्छी तरह धोकर 20 मिनट के लिए पानी में भिगो दें.
  • अब एक मोटे तले वाले बर्तन में दूध डालकर उबालें.
  • दूध में उबाल आने पर इसमें भीगे हुए चावल डाल दें.
  • गैस धीमी करके खीर को पकने दें.
  • बीच-बीच में इसे चलाते रहें, ताकि चावल नीचे न चिपकें.
  • जब चावल अच्छी तरह गल जाएं और दूध गाढ़ा होने लगे, तब इसमें इलायची, काजू, बादाम और किशमिश डाल दें.
  • इसे कुछ मिनट तक और पकाएं.

गुड़ डालते समय रखें सावधानी

खीर पकने के बाद गैस बंद कर दें और इसे थोड़ा ठंडा होने दें. ध्यान रखें कि उबलते दूध में सीधे गुड़ न डालें, क्योंकि इससे दूध फट सकता है. जब खीर हल्की गर्म रह जाई, तब इसमें गुड़ के छोटे टुकड़े डालकर अच्छी तरह मिलाएं. चाहें तो गुड़ को पानी में घोलकर छानने के बाद भी खीर में मिला सकते हैं. इस तरह खरना का स्वादिष्ट प्रसाद तैयार हो जाएगा. इसे पूजा में अर्पित करने के बाद ग्रहण करें.

ज़रूर पढ़ें