5 Traditional Homemade Dishes: सबसे पवित्र त्योहारों में से एक छठ का त्योहार कल 13 नवंबर से शुरू हो रहा है, जो चार दिनों तक यानी 16 नवंबर 2026 तक चलेगा. इस दौरान घर पर परिवार की सभी सदस्य मौजूद रहेंगे और खुशी का माहौल रहेगा. भक्त इस पर्व को बड़ी ही श्रद्धा भाव और मन से मनाती हैं. खुशियों भरे इन पलों में आप घर पर कुछ खास और स्वादिष्ट व्यंजन बना सकते हैं, जिनका सेवन आप परिवार के साथ बैठकर कर सकते हैं.
छठ पर तैयार किए गए ये खास व्यंजन त्योहार को और भी ज्यादा यादगार बना देंगे. ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे अलग और पारंपरिक व्यंजनों के बारे में बताने ज रहे हैं, जिनको आप घर पर बहुत ही आसानी से तैयार कर सकते हैं.
थेकुआ का प्रसाद
छठ पूजा के लिए थेकुआ बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. इसे प्रसाद के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. थेकुआ को बहुत ही आसानी से गेहूं के आटे, सूखे नारियल, चाशनी और घी से तैयार किया जा सकता है.
यह एक सूखा और मीठा व्यंजन होता है. थेकुआ का प्रसाद सूर्य देव को अर्पित किया जाता है. वहीं खाने में भी यह बहुत ज्यादा स्वादिष्ट होता है.
पीठा
अगर आप छठ पर्व के दौरान कुछ मीठा खाना चाहते हैं, तो घर पर पीठा तैयार कर सकते हैं. इसका स्वाद मोमोज या गुजिया से मिलता-जुलता होता है.
साबुत गेहूं या ताजे चावल के आटे से बने ये भाप में पके हुए पकौड़े मसालेदार दाल के मिश्रण से भरे होते हैं, जो खाने में अलग ही स्वाद देते हैं.
कद्दू भात
बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के लोग छठ पर्व के समय कद्दू भात को बहुत ज्यादा पसंद करते हैं.
कद्दू भात को शुद्ध देसी घी से तैयार किया जाता है. इसके अलावा इ
हरा चना
हरा चना छठ पर्व की खास थाली में जरूर रखा जाता है. रात भर भिगोए हुए इस चने को अगले दिन घी में हरी मिर्च और जीरे के साथ पकाया जाता है, जिससे यह त्योहार का एक स्वादिष्ट और पौष्टिक पकवान बन जाता है.
इसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं और अपने परिवार के साथ बैठकर खा सकते हैं.
रसियाव
रसियाव को गुड़ की खीर भी कहा जाता है. छठ पूजा में इसे सूर्य देव को चढ़ाया जाता है.
पूजा के बाद व्रत तोड़ने के लिए लोग इस मीठी खीर को खाते हैं, जिससे त्योहार में मिठास आ जाती है.
