Vistaar NEWS

छत्तीसगढ़ की खास पाग खुरमी रोटी, स्वाद के साथ ड्राईफ्रूट्स का अनोखा मेल, जानिए बनाने का तरीका

Paag Khurmi Roti

खास पाग खुरमी रोटी

Chhattisgarh Traditional Food: छत्तीसगढ़ अपने पारंपरिक खानपान के लिए देशभर में जाना जाता है. यहां के कई व्यंजनों में स्थानीय स्वाद के साथ पुरानी परंपरओं की झलक भी देखने को मिलती है. इन्हीं खास व्यंजनों में पाग खुरमी रोटी भी शामिल है. यह सामान्य रोटी से काफी अलग होती है. इसे सूजी, गेहूं के आटे, घी, शक्कर और कई तरह के ड्राईफ्रूट्स से तैयार किया जाता है. काजू, बादाम, किशमिश, तिल और मूंगफली इसका स्वाद और भी खास बना देते हैं.

ड्राईफ्रूट्स से तैयार होती है खास भरावन

पाग खुरमी रोटी बनाने के लिए सबसे पहले काजू, बाडाम, किशमिश, तिल और मूंगफली को घी में हल्का भून लिया जाता है. इसके बाद इन्हें ठंडा करके ग्राइडर में पीस लिया जाता है. तैयार मिश्रण को अलग रख दिया जाता है. यही मिश्रण बाद में रोटी के अंदर भरा जाता है, जिससे इसका स्वाद सामान्य रोटी से बिल्कुल अलग हो जाता है.

सूजी और आटे को घी में भूनकर बनता है मिश्रण

इसके बाद कड़ाही में घी गर्म करके उसमें सूजी और गेहूं का आटा डाला जाता है. दोनों को अच्छी तरह भुना जाता है, ताकि इनमें अच्छी खुशबू आने लगे. अब इसमें तैयार ड्राईफ्रूट्स का मिश्रण डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लिया जाता है. इस मिश्रण को कुछ समय के लिए रख दिया जाता है. दूसरी तरफ शक्कर की चाशनी तैयार की जाती है.

ये भी पढ़ें-गणेश चतुर्थी पर बप्पा को लगाएं इन चीजों का भोग, यहां देखें पूरी लिस्ट

चाशनी में डालकर मिलाया जाता है मिश्रण

Exit mobile version