Vistaar NEWS

Diwali Home Decoration: दिवाली पर घर को दें खास लुक, घर पर ऐसे बनाएं खूबसूरत कैंडल और सजाएं दीये

diwali 2026

दिवाली 2026

DIY Candles and Diyas: कुछ ही दिनों में हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और बड़ा त्योहार दिवाली आने वाला है. इस खास मौके पर घर रंगोली, मोमबत्तियों और सुंदर लाइटों से सजे होते हैं. बड़े से लेकर छोटे तक पटाखे फोड़कर दिवाली का जश्न मनाते हैं. कई बार हम घर को सजाने के लिए बाजार से महंगी मोमबत्तियां और दिए खरीद लाती हैं, जिससे जेब पर असर पड़ता है. ऐसे में हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताने वाले हैं, जिससे आप घर पर ही क्रिएटिविटी के साथ खूबसूरत फैंसी मोमबत्तियां तैयार कर सकते हैं. इसे तैयार करना बहुत ही आसान है और घर पर बनी मोमबत्तियों से पैसों की भी बचत होती है.

घर पर कैसे बनाएं कैंडल?

पानी में बनाएं फ्लोटिंग कैंडल

फ्लोटिंग कैंडल से घर को आकर्षक बनाया जा सकता है. इसके लिए चौड़े बर्तन में पानी भरें और गुलाब की पंखुड़ियां डालें. अब पानी में छोटी फ्लोटिंग कैंडल रखें. इससे घर के किसी भी कोने को सुंदर और फेस्टिव लुक मिलेगा.

साधारण दीयों को बनाएं खास

मिट्टी के सादे दीयों को लाल, हरे, नीले और गोल्डन रंगों से सजाएं. ग्लिटर से सुंदर डिजाइन भी बना सकते हैं. इन दीयों को शेल्फ या सजावटी जगह पर रखकर घर की खूबसूरती बढ़ाई जा सकती है.

ये भी पढ़ें-Dussehra 2026: 45 लाख की लागत से तैयार हुआ देश का सबसे ऊंचा रावण पुतला, जानें कितनी है इसकी ऊंचाई

दीयों और फूलों से महकेगी आपकी रंगोली

दिवाली पर रंगों और फूलों से बनी रंगोली के बीच में छोटे-छोटे दीये रखने से उसकी सुंदरता बहुत बढ़ जाती है. जब रंगों की खूबसूरती, फूलों की खुशबू और दीयों की रोशनी एक साथ मिलती है, तो पूरा डिजाइन बहुत आकर्षक लगने लगता है. आप चाहें तो रंगोली के चारों तरफ एक लाइन में अपनी बनाई हुई रंगीन मोमबत्तियां सजा सकते हैं. इससे घर का वह कोना रोशनी से जगमगा उठेगा और आपकी सजावट को एक नई व शानदार लुक मिलेगा.

Exit mobile version