किसानों को दिवाली से पहले मिलेंगे 5000 रुपये, इस राज्य के सरकार ने किया बड़ा ऐलान, जानें किसे मिलेगा लाभ

Maharashtra Farmers Diwali Bonus: दरअसल, यह फैसला महाराष्ट्र सरकार ने लिया है. राज्य में गंभीर सूखे की स्थिति को देखते हुए 34 जिलों के 305 तालुकों में सूखा घोषित किया गई है. शुरुआत में 265 तालुकों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया था, लेकिन बाद में इनकी संख्या बढ़ाकर 305 कर दी गई.
kisan

किसानों को मिलेंगे 5 हजार रुपए

Five Thousand Rupees Financial Relief: दिवाली से पहले किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है. सरकार ने सूखे से परेशान किसानों को आर्थिक मदद देने का फैसला किया है. इसके तहत पात्र किसानों को 5000 रुपये की अंतरिम सहायता दी जाएगी. इस राशि का पेमेंट दिवाली से पहले करने का ऐलान किया गया है. ऐसे में किसानों के मन में सवाल है कि आखिर किस राज्य के किसानों की यह पैसा मिलेगा और सरकार ने यह फैसला क्यों लिया है. आइए जानते हैं कि किस राज्य की सरकार किसानों को 5000 रुपये देगी.

कौन सरकार देगी 5 हजार रुपए?

दरअसल, यह फैसला महाराष्ट्र सरकार ने लिया है. राज्य में गंभीर सूखे की स्थिति को देखते हुए 34 जिलों के 305 तालुकों में सूखा घोषित किया गई है. शुरुआत में 265 तालुकों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया था, लेकिन बाद में इनकी संख्या बढ़ाकर 305 कर दी गई. सूखे का असर राज्य के करीब 75 प्रतिशत हिस्से पर पड़ा है. मराठवाड़ा, विदर्भ, उत्तर महाराष्ट्र और पुणे संभाग के कई जिले इससे प्रभावित हैं.

दिवाली से पहले किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा की है कि प्रभावित किसानों को 5000 रुपये की अंतरिम सहायता दी जाएगी. सरकार का कहना है कि दिवली से पहले केंद्र से आर्थिक मदद मिलने की उम्मीद नहीं है. ऐसे में किसानों को राहत देने के लिए राज्य सरकार ने अपने स्तर पर यह फैसला लिया है.

ये भी पढ़ें-दिवाली से पहले किसानों को मिलेगा तोहफा, खाते में आएंगे PM किसान योजना के 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

किसानों को मिल सकती हैं दूसरी राहतें

सरकार सूखा प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए कई दूसरे कदम भी उठा रही है. इनमें फसल कर्ज की वसूली पर रोक, बिजली बिलों में छूट और पानी की व्यवस्था जैसे उपाय शामिल हैं. इसके अलावा किसानों को फसल ऋण के पनर्गठन और नियमों के अनुसार फसल नुकसान का मुआवजा मिलने जैसी सुविधाएं भी दी जा सकती हैं. स्कूल फीस में राहत देने पर भी उपाय किए जा सकते हैं.

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सितंबर में सूखा प्रभावित गांवों का दौरा किया था. इस दौरान उन्होंने किसानों को जल्द राहत देने का भरोसा दिया था. अब दिवाली से पहले 5000 रुपये की सहायता देने का फैसला किसानों के लिए अहम माना जा रहा है.

ज़रूर पढ़ें