Vistaar NEWS

क्या आप भी सुबह खाली पेट पीते हैं चाय? आज ही बदलें ये आदत, नहीं तो किडनी हो सकती है फेल

tea

सुबह खाली पेट चाय पीना कितना नुकसानदायक है

Tea Side Effects: सुबह उठते ही गरमा-गरम चाय मिल जाए तो ज्यादातर लोगों का दिन अच्छा शुरू होता है. भारत में ‘बेड टी’ पीने की आदत काफी आम है, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि खाली पेट चाय पीना शरीर खासकर किडनी के लिए नुकसानदायक हो सकता है. रिसर्च के अनुसार, चाय में मौजूद कैफीन और ऑक्सालेट्स शरीर पर धीरे-धीरे बुरा असर डाल सकते हैं. इससे डिहाइड्रेशन और किडनी स्टोन जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए डॉक्टर अक्सर सुबह खाली पेट चाय पीने से बचने की सलाह देते हैं.

किडनी पर क्या असर पड़ता है?

खाली पेट चाय पीने से शरीर को क्या नुकसान होगा?

इसके अलावा चाय एक तरह की डाइयुरेटिक ड्रिंक मानी जाती है यानी यह शरीर से पानी बाहर निकालने का काम करती है. अगर कोई सुबह खाली पेट चाय पीता है, तो शरीर में पानी की कमी होने लगती है. पानी कम होने पर किडनी को खून साफ करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. लंबे समय तक ऐसा होने पर किडनी खराब हो सकती है.

हेल्थ एक्स्पर्ट्स क्या कहते हैं?

किन लोगों को खाली पेट चाय नहीं पीना चाहिए?

रिसर्च में यह भी सामने आया है कि जिन लोगों को पहले से क्रॉनिक किडनी डिजीज (CKD) जैसी समस्या है, उनके लिए चाय पीने का समय और तरीका बेहद महत्वपूर्ण होता है. विशेषज्ञ मानते हैं कि दूध वाली चाय ब्लैक टी की तुलना में थोड़ी कम नुकसानदायक हो सकती है. दूध में मौजूद कैल्शियम चाय के ऑक्सालेट्स के साथ पेट और आंत में ही मिल जाता है. इससे ऑक्सालेट्स शरीर में ज्यादा अवशोषित नहीं हो पाते और टॉक्सिन्स के साथ बाहर निकल जाते हैं.

ये भी पढ़ें-गर्मी में छाछ या लस्सी? जानिए शरीर के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद कौन है

चाय कब पीनी चाहिए?

डॉक्टरों के अनुसार, अगर चाय पीनी ही है तो उसे खाली पेट पीने के बजाय हल्के नाश्ते या किसी डेयरी प्रोडक्ट के साथ लेना बेहतर माना जाता है. ऐसा करने से किडनी स्टोन बनने का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है और शरीर पर चाय का नकारात्मक असर भी घटता है.

Exit mobile version