गर्मी में छाछ या लस्सी? जानिए शरीर के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद कौन है

Healthy Summer Drinks: तेज धूप और लू के बीच लोग अक्सर कोल्ड ड्रिंक की जगह छाछ और लस्सी पीना पसंद करते हैं. दही से बनने वाले ये दोनों पारंपरिक पेय स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माने जाते हैं.
Buttermilk and Lassi

छाछ और लस्सी में कौन फायदेमंद है

Healthy Summer Drinks: गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है. तेज धूप और लू के बीच लोग अक्सर कोल्ड ड्रिंक की जगह छाछ और लस्सी पीना पसंद करते हैं. दही से बनने वाले ये दोनों पारंपरिक पेय स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माने जाते हैं. हालांकि कई लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि गर्मी और डिहाइड्रेशन से बचाने में आखिर ज्यादा असरदार कौन है.

छाछ कितना फायदेमंद है?

छाछ जिसे मट्ठा भी कहा जाता है, हल्की और कम कैलोरी वाली ड्रिंक होती है. इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे शरीर को जल्दी ठंडक मिलती है. छाछ में पोटैशियम और विटामिन B12 जैसे जरूरी तत्व पाए जाते हैं, जो पसीने के कारण शरीर में हुई मिनरल्स की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं.

इसके अलावा इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स पेट को ठंडा रखते हैं और खाना खाने के बाद होने वाली गैस या एसिडिटी से राहत दिलाते हैं. इसलिए गर्मी में छाछ को एक बेहतरीन नेचुरल ड्रिंक माना जाता है.

लस्सी कितना असरदार है?

वहीं लस्सी छाछ की तुलना में ज्यादा गाढ़ी और भारी होती है. इसमें दही की मात्रा अधिक होने के कारण यह प्रोटीन और कैल्शियम का अच्छा स्रोत मानी जाती है. लस्सी पीने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है और लंबे समय तक भूख नहीं लगती.

मीठी लस्सी शरीर में ग्लूकोज बनाए रखने में मदद करती है, लेकिन इसमें कैलोरी ज्यादा होने की वजह से वजन कम करने वाले लोगों को इसे सीमित मात्रा में पीना चाहिए. साथ ही यह मांसपेशियों को मजबूत बनाने और हड्डियों के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है.

ये भी पढ़ें-तेज धूप सोख लेती है आपकी सारी एनर्जी? इन 5 तरीकों से खुद को रखें दिनभर फुल चार्ज

जानिए एक्स्पर्ट्स क्या कहते हैं?

अगर तेज गर्मी और धूप में शरीर से ज्यादा पानी निकल रहा हो, तो छाछ सबसे अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है क्योंकि यह शरीर को जल्दी हाइड्रेट करती है. दही से बने ये फर्मेंटेड ड्रिंक्स इम्यूनिटी बढ़ाने और पेट को स्वस्थ रखने में भी मदद करते हैं. जो लोग वजन घटाना चाहते हैं, उनके लिए मसाला छाछ ज्यादा बेहतर है. वहीं भारी एक्सरसाइज या वर्कआउट के बाद शरीर को ताकत देने के लिए लस्सी एक अच्छा विकल्प हो सकती है. यानी हाइड्रेशन के लिए छाछ और पोषण के लिए लस्सी दोनों की अपनी अलग अहमियत है.

ज़रूर पढ़ें