Hair Fall: महंगे शैंपू लगाने के बाद भी झड़ रहे हैं बाल? खराब गट हेल्थ हो सकती है इसकी वजह

Gut Health Hair Loss: आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डिंपल जांगड़ा के अनुसार, बालों की अच्छी सेहत के लिए सिर्फ बाहरी देखभाल करना काफी नहीं है. आप कितने भी महंगे शैंपू और हेयर केयर प्रोडक्ट इस्तेमाल कर लें, अगर आपकी गट हेल्थ ठीक नहीं है तो इसका असर बालों पर भी दिखाई दे सकता है.
Hair Fall

हेयर फॉल का क्या कारण है

Hidden Causes of Hair Loss: आजकल बाल झड़ने की समस्या काफी आम हो गई है. महिला हो या पुरुष, बड़ी संख्या में लोग हेयर फॉल से परेशान हैं. आमतौर पर इसके पीछे खराब खानपान, तनाव और बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल को जिम्मेदार माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी आंतों की खराब सेहत भी बाल झड़ने की वजह बन सकती है?

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डिंपल जांगड़ा के अनुसार, बालों की अच्छी सेहत के लिए सिर्फ बाहरी देखभाल करना काफी नहीं है. आप कितने भी महंगे शैंपू और हेयर केयर प्रोडक्ट इस्तेमाल कर लें, अगर आपकी गट हेल्थ ठीक नहीं है तो इसका असर बालों पर भी दिखाई दे सकता है.

खराब गट हेल्थ से कैसे झड़ते हैं बाल?

डिंपल जांगड़ा बताती हैं कि आंतों में सूजन, लीकी गट सिंड्रोम और गट माइक्रोबायोम का असंतुलन होने पर शरीर की पोषक तत्वों को सोखने की क्षमता प्रभावित हो सकती है. इससे शरीर को पर्याप्त आयरन नहीं मिल पाता. आयरन की कमी बालों की जड़ों को कमजोर कर सकती है और हेयर फॉल बढ़ सकता है. इसलिए बालों को स्वस्थ रखने के लिए आंतों की सेहत पर भी ध्यान देना जरूरी है.

इन पोषक तत्वों की कमी से बढ़ता है हेयर फॉल

  • एक्सपर्ट के अनुसार, आयरन, जिंक, बायोटिन और विटामिन डी की कमी बाल झड़ने की समस्या बढ़ा सकती है.
  • विटामिन डी के लिए रोजाना कुछ समय धूप में बिताएं.
  • डाइट में ताजे फल, सब्जियां, नट्स और सीड्स शामिल करें.
  • हरी पत्तेदार सब्जियां आयरन का अच्छा स्रोत हैं, जबकि नट्स और सीड्स से जिंक मिल सकता है.

गट हेल्थ के लिए त्रिफला का इस्तेमाल

डिंपल जांगड़ा गट और कोलन की सफाई के लिए त्रिफला पाउडर लेने की सलाह देती हैं. उनके बताए तरीके के अनुसार, रात को एक गिलास पानी में आधा चम्मच त्रिफला मिलाकर 15 दिनों तक पिया जा सकता है. हालांकि, इसे लेने से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. त्रिफला से शरीर डिटॉक्स होने के दावे को पक्का वैज्ञानिक तथ्य नहीं मानना चाहिए.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें