Bappa Ko Lagayein In Cheezon Ka Bhog: गणेश चतुर्थी का त्योहार भगवान गणेश को सर्पित होता है. इस दौरान भक्त विधि-विधान से बप्पा की पूजा करते हैं और उन्हें उनकी पसंद की चीजों का भोग लगाते हैं. मान्यता है कि श्रद्धा से चढ़ाया गया सात्विक भोग भगवान गणेश को प्रसन्न करता है. अगर आप भी गणश उत्सव के दौरान बप्पा के लिए भोग की थाली तैयार कर रहे हैं, तो इन चीजों को इसमें शामिल कर सकते हैं.
गणपति को चढ़ाएं मोदक
भगवान गणेश के भोग में मोदक का खास महत्व माना जाता है. चावल के अटे, गुड़ और नारियल से बने मोदक बप्पा को अर्पित किए जा सकते हैं. इसके अलावा मावे से बने मोदक भी भोग की थाली में रख सकते हैं.
बेसन और बूंदी के लड्डू
गणेश जी को लड्डू भी प्रिय माने जाते हैं. आप शुद्ध देसी घी से बेसन के लड्डू या बूंदी के लड्डू बनाकर बप्पा को चढ़ा सकते हैं. पूजा में मिठाई का भोग लगाने की भी परंपरा है.
शीरा या सूजी का हलवा
सूजी, घी और ड्राई फ्रूट्स से बना शीरा या रवा हलवा भी गणपति के भोग में शामिल किया जा सकता है. इसे बनाना आसान है और यह भोग की थाली के लिए एक अच्छा विकल्प है.
मावा पेड़ा
केसर और इलायची से तैयार मावे के पेड़े भी भगवान गणेश को भोग में चढ़ाए जा सकते हैं. इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है.
पूरण पोली
गणेश उत्सव में महाराष्ट्र की पारंपरिक पूरण पोली भी बनाई जाती है. चने की दाल और गुड़ से तैयार यह मीठा पकवान भोग की थाली में शामिल किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें-Besan Laddu Recipe: घर पर बनाएं खस्ता और दानेदार बेसन के लड्डू, स्वाद ऐसा जिसकी हर कोई करेगा तारीफ
भोग में दूर्वा जरूर रखें
गणेश पूजा में दूर्वा यानी दूब घास का विशेष महत्व माना जाता है. इसलिए बप्पा को भोग लगाते समय दूर्वा जरूर अर्पित करें. वहीं धार्मिक मान्यता के अनुसार गणेश जी के भोग में तुलसी नहीं रखनी चाहिए.
