Hug Day 2026: गले मिलने से पहले पार्टनर को शायराना अंदाज में भेजें ये मैसेज, प्यार हो जाएगा दोगुना
हग डे 2026
Hug Day 2026: आज वैलेंटाइन वीक का छठवां दिन है और यह दिन ‘हग डे’ (Hug Day) के रूप में मनाया जाता है. यह दिन पार्टनर के प्रति अपनी भावनाएं और प्यार व्यक्त करने का एक बेहद खास मौका है. एक जादुई झप्पी न केवल आपसी रिश्तों में गहराई लाती है, बल्कि विश्वास और अपनेपन को भी बढ़ाती है. इस दिन की खुशी को दोगुना करने के लिए आप अपने पार्टनर को दिल को छू लेने वाले संदेश, कोट्स और शायरियां भेजकर अपनी मोहब्बत का इज़हार कर सकते हैं. इससे आपका संबंध मजबूत होगा और एक-दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ेगा.
हग डे शायरियां
तुमसे वादा करता हूं,
मैं हमेशा तुम्हारे पास रहूंगा,
कभी तुमको दुख नहीं दूंगा.
एक सच्चा हग वो एहसास है,
जो बिना कहे दिल की हर बात कह देता है.
मुझे आज और हमेशा,
बस तुम्हारी बाहों का सहारा चाहिए.
मौका भी है मौसम भी
हुस्न तेरा बेताब भी है
आ करीब सीने से लगा ले
गले मिल सारे गम भुला लें.
ये भी पढ़ें-रोज डे से लेकर वैलेंटाइन डे तक, इन तोहफों से जीतें पार्टनर का दिल, हर दिन होगा खास
तुम्हारे साथ रहते-रहते,
तुम्हारी चाहत सी हो गई.
तुमसे बात करते-करते,
तुम्हारी आदत सी हो गई.
एक पल न मिले तो
बेचैनी सी लगती है,
दोस्ती निभाते-निभाते
तुमसे मोहब्बत सी हो गई.
अपनी बांहों में मुझे बिखर जाने दो
सांसों से अपनी मुझे महक जाने दो,
दिल बेचैन है कब से इस प्यार के लिए
आज तो सीने में अपने मुझे उतर जाने दो.
पार्टनर हो जाएगी दीवानी
इन शायरियों के ज़रिए आप अपने पार्टनर का दिल जीत सकते हैं. वहीं अगर आप अपनी जुबां से इन शायरियों को बयां करते हैं, तो आपकी पार्टनर आप पर दिल हार बैठेगी.