Remove Winter Dampness And Odor: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही अलमारी में रखे रजाई और कंबल बाहर निकल आते हैं. कई महीनों तक बंद रहने के कारण इनमें धूल-मिट्टी जमा हो जाती है और अजीब सी सीलन की बदबू आने लगती है. ऐसे में इन्हें इस्तेमाल करने से पहले साफ करना जरूरी हो जाता है. हालांकि, भारी कंबलों को धोना आसान नहीं होती. इन्हें बार-बार ड्राई क्लीन करवाना जेब पर भी भारी पड़ सकता है. लेकिन कुछ आसान घरेलू तरीकों से आप बिना ज्यादा खर्च किए कंबलों की सफाई कर सकते हैं.
सबसे पहले कंबल का लेबल देखें
सफाई शुरू करने से पहले कंबल पर लगे लेबल को ध्यान से पढ़ें. इससे पता चलेगा कि उसे पानी से धो सकते हैं या केवल ड्राई क्लीनिंग का जरूरत ही. गलत तरीके से धोने पर कंबल का रंग फीका पड़ सकता है और कपड़ा भी खराब हो सकता है.
धूल और मिट्टी को बाहर निकालें
कंबल को साफ करने के लिए सबसे पहले उसे खुली जगह पर फैलाएं या रस्सी पर डालें. अब हाथों से थपथपाकर उसकी धूल निकालें. इसके लिए आप किसी बड़े डंडे या मुलायम ब्रश का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.
गुनगुने पानी में भिगोएं
अगर कंबल पानी से धोने योग्य है तो एक बड़े टब में गुनगुना पानी भरें. इसमें थोड़ा सा माइल्ड डिटर्जेंट मिलाकर कंबल को करीब एक घंटे तक भिगोकर रखें.
इसके बाद हाथों से हल्के-हल्के साफ करें. ज्यादा जोर लगाने से बचें.
मशीन में धोते समय रखें ध्यान
छोटे और हल्के कंबल को मशीन में धोया जा सकता है. हालांकि, पहले मशीन की क्षमता जरूर जांच लें. माइल्ड डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें और जरूरत से ज्यादा साबुन डालने से बचें.
सिरका और बेकिंग सोडा से हटाएं बदबू
अगर कंबल की धोना नहीं चाहते तो सिरके और बेकिंग सोडा की मदद ले सकते हैं. इनका इस्तेमाल सावधानी से करें.
पहले कपड़े के छोटे हिस्से पर जांच लें. इसके बाद कंबल को हवा और धूप में रखें. इससे बदबू कम करने में मदद मिल सकती है.
कंबल को सही तरीके से सुखाएं
धुले हुए भारी कंबल को गीली हालत में रस्सी पर लटकाने से बचें. इसे किसी साफ और सपाट जगह पर फैलाकर सुखाएं. बीच-बीच में पलटते रहें.
