Beauty Tips: करीना कपूर खान अपनी फिटनेस के साथ-साथ अपनी ग्लोइंग स्किन के लिए भी काफी पसंद की जाती हैं. उनकी त्वचा हमेशा फ्रेश और हेल्दी नजर अती है. करीना कई बार अपनी ब्यूटी और स्किन केयर से जुड़ी आदतों के बारे में बता चुकी हैं. उनका मानना है कि अच्छी स्किन के लिए सिर्फ महंगे प्रोडक्ट्स जरूरी नहीं हैं. सही खान-पान और रोज की कुछ अच्छी आदतें भी त्वचा पर असर डालती हैं.
दिन की शुरुआत पानी और फलों से
करीना ने वोग इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी सुबह की शुरुआत पानी और फलों से होती है. वह दिन की शुरुआत में शरीर को सही चीजें देने पर ध्यान देती हैं. उनका मानना है कि अंदर से शरीर को पर्याप्त पोषण मिलने का असर त्वचा पर भी दिखाई देता है.
रोज करीब 3 लीटर पानी
करीना अपने स्किन केयर रूटीन में पानी को काफी अहम मानती हैं. उन्होंने बताया था कि वह रोज करीब 3 लीटर पानी पीने की कोशिश करती हैं. पर्यप्त पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहती है और त्वचा भी फ्रेश नजर आ सकती है. इसलिए वह दिनभर पानी पीने का ध्यान रखती हैं.
ज्यादा बैलेंस डाइट
करीना का मानना है कि स्किन को हेल्दी रखने के लिए खाना कम करना जरूरी नहीं है. वह संतुलित और पौष्टिक डाइट को ज्यादा महत्व देती हैं. उनके अनुसार, पेट भरकर हेल्दी खाना खाने से शरीर और मूड दोनों बेहतर रहते हैं. वह 3 से 4 बार पौष्टिक खाना लेने को सही मानती हैं.
ये भी पढ़ें-रोज की सिर्फ एक आदत बदलकर रखें अपने दिल को स्वस्थ, डॉक्टर ने बताया आसान तरीका
बादाम तेल और बेसिक स्किन केयर
स्किन ड्राई होने पर करीना बादाम के तेल और दही जैसे घरेलू उपायों का भी जिक्र कर चुकी हैं. हालांकि, किसी भी घरेलू नुस्खे को चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट करना बेहतर है. करीना बहुत ज्यादा स्किन केयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने के बजाय रात में नाइट क्रीम और हफ्ते में एक बार हाइड्रेटिंग फेस मास्क लगाती हैं. उनके पसंदीदा ब्यूटी प्रोडक्ट्स में मॉइस्चराइजर, सनस्क्रीन, काजल और मस्कारा शामिल हैं.
