Leftover Sweets Kulfi Recipe: दिवाली के बाद अक्सर घर में मिठाइयां बच जाती हैं. कई बार उन्हें कोई खाना नहीं चाहता और वे फ्रिज में ही पड़ी रह जाती हैं. धीरे-धीरे उनका स्वाद भी कम होने लगता है और वे बेकार लगने लगती हैं. ऐसे में आप उन मिठाइयों को फेंकने का जगह एक नई और टेस्टी डिश बना सकते हैं. बची हुई मिठाइयों से आप घर पर ही मजेदार कुल्फी तैयार कर सकती हैं. यह बनाने में बहुत आसान है और इसमें ज्यादा सामान की भी जरूरत नहीं पड़ती है. बच्चे हो या बड़े सभी को यह ठंडी-ठंडी कुल्फी बहुत पसंद आएगी.
क्या-क्या चाहिए
- 1 कप बची हुई मिठाई.
- 3 कप दूध.1/2 कप कटे हुए ड्राई फ्रूट्स.
- 2 चम्मच चीनी.
- 1/2 चम्मच इलायची पाउडर.
कैसे बनाएं कुल्फी?
- सबसे पहले बची हुई मिठाइयों को एक बड़े बर्तन में निकालकर हाथों से अच्छे से मैश कर लें.
- अब मिक्सर जार में मैश की हुई मिठाई और 1 कप दूध डालकर स्मूद पेस्ट बना लें.
- अब गैस पर एक कड़ाही रखें और उसमें बचा हुआ दूध डालकर गर्म करें.
- दूध में उबाल आने पर उसमें चीनी डालकर अच्छे से मिला लें.
- इसके बाद इलायची पाउडर और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर कुछ देर पकाएं.
- लगभग 5 से 7 मिनट बाद इसमें मिठाई और दूध वाला मिश्रण डाल दें.
- सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं और थोड़ी देर पकाने के बाद गैस बंद कर दें.
- इस मिश्रण को पूरी तरह ठंडा होने दें.
- ठंडा होने के बाद इस मिश्रण को कुल्फी के सांचों में भरकर फ्रिज में जमने के लिए रख दें.
- अच्छी तरह जमने के बाद सांचों से निकाली और ठंडी-ठंडी कुल्फी सर्व करें.
- आप इस कुल्फी को और भी ज्यादा टेस्टी बना सकते हैं. इसके ऊपर से थोड़े से कटे हुए पिस्ता और बादाम डालें.
- आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा केसर वाला दूध भी मिला सकते हैं.
- इससे कुल्फी का स्वाद और खुशबू दोनों ही बढ़ जाएंगे.
