दिवाली पर घर पर बनाएं ये 5 आसान और स्वादिष्ट पकवान, मेहमान भी करेंगे तारीफ
दिवाली पर बनाएं ये डिश
Easy Homemade Diwali Dishes: दिवाली नजदीक है और ऐसे में सब कोई अपने-अपने घर जाने की तैयारी कर रहे हैं. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल दिवाली का पवित्र त्योहार 8 नवंबर को मनाया जाएगा. वहीं इस खास मौके पर खुशी का माहौल रहता है. जब त्योहार में घर पर सभी सदस्य मौजूद ही और घर पर खुशी का माहौल हो, तब ऐसे में घर पर बनाए गई पकवान खाने से एक अलग ही आनंद आती है. ऐसे में आप इस बीच दिवाली के इस खुशी भरे त्योहार पर इन डिश को बहुत ही आसानी से तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि दिवाली के मौके पर कौन से व्यंजन बनाएं.
पिस्ता बर्फी
दिवाली पर बर्फी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली मिठाइयों में से एक है. यह कई तरह के स्वाद और आकार में मिलती है.

इलायची की खुशबू और नरम स्वाद के कारण लोग इसे बहुत पसंद करते हैं.
इलायची बिस्कुट (नान खटाई)
ये मीठे और मक्खन से बने बिस्कुट मुगलों के समय से भारत में मशहूर हैं. त्योहारों के मौसम में इन्हें खास तौर पर पसंद किया जाता है.

बेसन और सूजी से बने इन बिस्कुट में हल्का खस्ता स्वाद आता है. इन्हें गरमा-गरम चाय के साथ खाना और भी मजेदार लगता है.
पंजाबी सूजी हलवा
यह हलवा भुनी हुई सूजी, देसी घी और इलायची वाली चाशनी से बनाया जाता है. इसे बनाना बहुत आसान है और यह जल्दी तैयार हो जाता है.

इसे गेहूं के आटे से भी बनाया जा सकता है. गरमा-गरम हलवा दिवाली पर सभी को बहुत पसंद आता है.
चावल की खीर
यह खीर गरम और ठंडी दोनों तरह से खाई जा सकती है. धीमी आंच पर पके चावल में दूध, इलायची, केसर और ढेर सारे सूखे मेवे मिलाए जाते हैं.

इससे खीर का स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है. दिवाली के खाने में खीर हर घर की खास मिठाई मानी जाती है.
मसालेदार बेसन के लड्डू
बेसन के लड्डू बनाने के लिए घर का बना घी सबसे अच्छा माना जाता है. इसका स्वाद बाजार के घी से कहीं ज्यादा अच्छा होता है.

ये लड्डू मेवों और घी से बनते हैं, इसलिए बच्चे इन्हें बहुत चाव से खाते हैं.



