फ्रिज में सब्जियां कितने दिन रहती हैं ताजा? जान लें स्टोर करने का सही तरीका

Fresh Vegetables Storage: सिर्फ फ्रिज में डालना ही काफी नहीं, उसे रखने का तरीका भी आना चाहिए.अगर आप सही तरीके से स्टोर नहीं करेंगे तो सब्जियां न सिर्फ खराब होंगी बल्कि आपकी सेहत पर भी असर डाल सकती हैं.
vegetables

वेजिटेबल्स

Vegetables Fresh In Fridge: अपने घर में अक्सर हम लोग हफ्तेभर की सब्जियां मार्केट से साथ ही ले आते हैं. कई बार सब्जी सस्ती मिल जाती है इसलिए. कभी बार-बार सब्जी न लेने जानी पड़े इसलिए. अक्सर हम सब्जी फ्रिज में सब्जी रख देते हैं क्योंकि हमें लगता है हमारी हफ्तेभर की टेंशन खत्म हो जाएगी. सब्जियां फ्रिज में रखने से ऐसा लगता है कि सब्जियां खराब नहीं होंगी. लेकिन ऐसा नहीं है. फ्रिज में भी हर सब्जी की एक लिमिट होती है.

हर सब्जी की होती है लिमिट

मिली जानकारी के अनुसार, कुछ सब्जियां तो 2-3 दिन में ही मुरझा जाती हैं, जबकि कुछ एक हफ्ते तक ठीक रहती हैं. सिर्फ फ्रिज में डालना ही काफी नहीं, उसे रखने का तरीका भी आना चाहिए.अगर आप सही तरीके से स्टोर नहीं करेंगे तो सब्जियां न सिर्फ खराब होंगी बल्कि आपकी सेहत पर भी असर डाल सकती हैं.

पत्तेदार सब्जियां सबसे जल्दी होती हैं खराब

पालक, मेथी, बथुआ, धनिया और पुदीना जैसी पत्तेदार सब्जियां फ्रिज में सबसे कम टिकती हैं. इनमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है, इसलिए ये जल्दी गलने लगती हैं.

इनको रखने का सही तरीका क्या है?

  • पहले पत्तियों को अच्छे से चुन लें और धो लें.
  • धोने के बाद सबसे जरूरी काम है इसे पूरी तरह सुखाना.
  • गीली पत्तियां रखेंगे तो एक दिन में ही सड़ जाएंगी.
  • सूखने के बाद इन्हें किसी सूती कपड़े या पेपर में लपेटकर डिब्बे में रखें.

अगर पत्तियों से बदबू आने लगे, वो चिपचिपी हो जाएं या काली पड़ने लगें तो समझ जाइए वो खाने लायक नहीं बची.

गाजर, शिमला मिर्च और बीन्स को कैसे रखें?

इन सब्जियों की लाइफ पत्तेदार सब्जियों से थोड़ी ज्यादा होती है. गाजर, बीन्स, शिमला मिर्च को अगर सही से रखा जाए तो ये 5-6 दिन तक आराम से चल जाती हैं.

  • इन्हें फ्रिज के नीचे बने सब्जी वाले बॉक्स में ही रखें.
  • इन्हें पूरी तरह से एयरटाइट पॉलीथीन में बंद करके न रखें. थोड़ी हवा आनी जरूरी है, इसके लिए छेद वाली पॉलीथीन बेहतर है.
  • सबसे बड़ी गलती हम यही करते हैं कि पूरी सब्जी काटकर रख देते हैं.
  • कटी हुई सब्जी जल्दी खराब होती है. जब जितनी जरूरत हो, उतनी ही काटें.
  • साबुत सब्जी ज्यादा दिन टिकेगी.

आलू-प्याज को भूलकर भी फ्रिज में न रखें

बहुत से लोग आलू और प्याज को भी फ्रिज में डाल देते हैं, जो गलत है. आलू-प्याज को फ्रिज की जरूरत ही नहीं होती.इन्हें हमेशा किसी टोकरी में खुली, हवादार और सूखी जगह पर रखें. अगर आप इन्हें फ्रिज की नमी में रखेंगे तो इनमें जल्दी अंकुर निकल आएंगे और ये अंदर से सड़ने लगेंगे. लहसुन के लिए भी यही नियम है. इसे भी बाहर ही रखें.

कटी हुई सब्जी है तो बरतें ज्यादा सावधानी

कटी हुई सब्जी को लेकर सबसे ज्यादा अलर्ट रहने की जरूरत है. जब हम सब्जी काटते हैं तो बैक्टीरिया को पनपने के लिए ज्यादा जगह मिल जाती है.इसलिए कटी सब्जी को कभी भी खुला न छोड़ें. उसे तुरंत साफ डिब्बे में बंद करके फ्रिज में रखें और 1-2 दिन में इस्तेमाल कर लें. यही बात पकी हुई सब्जी पर भी लागू होती है. पकी सब्जी को घंटों तक बाहर टेबल पर न छोड़ें. उसे जल्दी ठंडा करके फ्रिज में रखें और दोबारा खाते समय अच्छे से गर्म जरूर करें.

Bypoll Voting Live: नंदीग्राम समेत 6 सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, हुमायूं कबीर को पुलिस ने हिरासत में लिया

ज़रूर पढ़ें