Vistaar NEWS

इन आसान तरीकों से कंट्रोल करें प्री-डायबिटीज, 58% तक कम हो सकता है हार्ट अटैक का खतरा

Diabetes Heart Risk Prevention

इन तरीकों से प्री-डायबिटीज कंट्रोल करें

Easy Steps Control Pre-Diabetes: डायबिटीज आज केवल भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ने वाली गंभीर बीमारी बन चुकी है. लाखों-करोड़ों लोग इससे प्रभावित हैं. हाल ही में हुई एक नई रिसर्च में पता चला है कि जिन लोगों को प्री-डायबिटीज है, वे समय रहते अपने ब्लड शुगर को कंट्रोल करके दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को काफी हद तक कम कर सकते हैं. सही खानपान और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने से भविष्य में डायबिटीज और हार्ट डिजीज दोनों से बचाव संभव है.

स्टडी में क्या सामने आया?

किंग्स कॉलेज लंदन द्वारा की गई यह रिसर्च प्रतिष्ठित मेडिकल जर्नल ‘द लैंसेट डायबिटीज एंड एंडोक्रिनोलॉजी’ में प्रकाशित हुई है. रिसर्च में बताया गया है कि प्री-डायबिटीज वह स्थिति होती है, जब व्यक्ति का ब्लड शुगर लेवल नॉर्मल से अधिक होता है, लेकिन इतना ज्यादा नहीं होता कि उसे टाइप-2 डायबिटीज कहा जाए. अगर इस अवस्था पर ध्यान न दिया जाए तो आने वाले वर्षों में डायबिटीज होने की संभावना काफी बढ़ जाती है.

प्री-डायबिटीज पर कंट्रोल से मिलेगा फायदा

58 प्रतिशत तक कम हो सकता है खतरा

रिसर्च में पाया गया कि स्वस्थ लाइफस्टाइल अपनाने, रेगुलर व्यायाम करने और वजन को कंट्रोल रखने से प्री-डायबिटीज को खत्म किया जा सकता है. जिन लोगों का ब्लड शुगर स्तर दोबारा सामान्य हो गया, उनमें हार्ट अटैक और दूसरी हृदय संबंधी समस्याओं का खतरा काफी कम देखा गया. कुछ मामलों में यह जोखिम 58 प्रतिशत तक घट गया.

ये भी पढ़ें-बार-बार हो रहा है सिरदर्द? इन 5 संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकती है गंभीर समस्या

प्री-डायबिटीज से बचने के आसान तरीके

Exit mobile version