Alcohol Health Effects: मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब पीने से कम से कम 10 लोगों की मौत की खबर ने एक बार फिर शराब के सेवन और उससे जुड़े स्वास्थ्य जोखिमों को लेकर चिंता बढ़ा दी है. अलग-अलग रिपोर्टों में मृतकों की संख्या अलगबताई गई है और मामले की जांच जारी है. ऐसे में यह समझना जरूरी है कि शराब खिर शरीर के लिए कितनी नुकसानदायक है और क्या इसकी कोई ऐसी मात्रा है, जिसे पूरी तरह सुरक्षित माना जा सके.
शराब को लेकर डॉक्टर की क्या राय है?
शराब का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद नहीं माना जाता है. मेदांता हॉस्पिटल के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर व कार्डियक सर्जन डॉ. नरेश त्रेहान के अनुसार, शराब किसी भी रूप में शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है. इसका असर तुरत नजर नहीं आता, लेकिन लंबे समय तक सेवन करने पर शरीर के अलग-अलग अंगों पर इसका प्रभाव पड़ सकता है.
कितनी शराब को घातक नहीं माना गया?
शराब की मात्रा को लेकर अलग-अलग समय में कई स्टडी की गई हैं. डॉ. नरेश त्रेहान के अनुसार, इन अध्ययनों में एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए करीब 60 मिलीलीटर यानी दो छोटी पैग तक शराब की मात्रा को नुकसानदायक नहीं माना गया है. हालांकि, इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि रोजाना इतनी शराब पीना सुरक्षित है.
WHO क्या कहता है?
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, शराब की कोई भी मात्रा पूरी तरह सुरक्षित नहीं मानी जाती. यानी कम मात्रा में शराब पीने पर भी स्वास्थ्य संबंधी जोखिम पूरी तरह खत्म नहीं होते. शराब का असर व्यक्ति की उम्र, स्वास्थ्य, शरीर और सेवन की आदत पर भी निर्भर कर सकता है.
हर व्यक्ति के लिए नियम अलग हो सकता है
यह मान लेना सही नहीं है कि 60 मिलीलीटर शराब रोज पी जा सकती है. किसी व्यक्ति को पहले से कोई स्वास्थ्य समस्या है, वह दवाएं ले रहा है या शरब उसके शरीर पर ज्यादा असर करती है, तो स्थिति अलग हो सकती है. इसलिए शराब का सेवन करने से पहले डॉक्टरों से जरूर सलाह लें.
