Vistaar NEWS

खांसी, जुकाम और बुखार, बार-बार सता रहे हैं तो हो जाएं सावधान, मौसम का बदलाव का नहीं, ये हो सकती है बड़ी वजह

sick frequently unhealthy lifestyle weak immunity big cause

सांकेतिक तस्वीर

Weak Immunity: खांसी, जुकाम, गले में खराश और बुखार जैसी तकलीफ बार-बार होने पर हम अक्सर इसकी वजह मौसम के बदलाव को बता देते हैं. कभी प्रदूषण तो कभी गर्मी-बारिश को जिम्मेदार ठहरा देते हैं. डॉक्टर्स का कुछ और मानना है, उनका कहना है कि केवल मौसम में बदलाव बीमारी की वजह नहीं हो सकती है. ये एक कारण हो सकता है लेकिन लाइफस्टाइल का भी अहम योगदान है.

डॉक्टर्स ने बताई ये बड़ी वजहें

इम्यूनिटी कमजोर कैसे होती है?

डॉक्टर्स ने कमजोर इम्यूनिटी के पीछे कई सारी वजह बताई हैं

  1. पर्याप्त मात्रा में नींद ना लेना (विशेषज्ञ मानते हैं कि हर व्यक्ति को 7 से 8 घंटे की गहरी नींद लेना चाहिए)
  2. व्यायाम, कसरत और योग-ध्यान पर फोकस नहीं करना.
  3. ज्यादा तला-भूना खाना खाना और फल-सब्जियों को नापसंद करना.
  4. पौष्टिक तत्वों से भरपूर (प्रोटीन, वसा, कार्बोहाइड्रेट, आयोडीन, कैल्सियम, विटामिन, आयरन) भोजन को तवज्जो ना देना.

ये भी पढ़ें: क्या आप भी सुबह खाली पेट पीते हैं चाय? आज ही बदलें ये आदत, नहीं तो किडनी हो सकती है फेल

विशेषज्ञ गहरी नींद को अहम मानते हैं?

दरअसल, किसी व्यक्ति के स्वस्थ रहने के लिए विशेषज्ञ गहरी नींद को अहम मानते हैं. एबीपी की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में की गई CDC की रिसर्च में पाया गया है कि नींद की कमी इम्यूनिटी को प्रभावित करती है. इसके साथ-साथ कई तरह की बीमारियों, मोटापा और मानसिक स्वास्थ्य पर असर डालती है. गहरी नींद एक प्रोटीन तैयार करता है जो इंफेक्शन से लड़ने में कारगर होता है.

Exit mobile version