Vistaar NEWS

बिना गैस के चैत्र नवरात्रि पर ऐसे बनाएं सूजी का हलवा, जानिए आसान तरीका

Semolina Halwa

सूजी का हलवा

Sooji Halwa Recipe: साल 2026 में चैत्र नवरात्रि 19 मार्च, दिन गुरुवार से शुरू हुई है और इसका समापन 27 मार्च को राम नवमी के साथ होगा. आज बुधवार को चैत्र नवरात्रि का सातवां दिन (महा सप्तमी) है. चैत्र नवरात्रि में लोग नौ कन्याओं को भोजन कराते हैं, जिन्हें माता का स्वरूप माना जाता है. वहीं इन दिनों देश भर में एलपीजी गैस सिलेंडर की भारी कमी है, जिसकी वजह से लोग काफी परेशान हैं. अब आप यह सोच रहे होंगे कि अष्टमी और नवमी के दिन कन्याओं को खिलाने के लिए भोजन कैसे पकाएं, क्योंकि इसके लिए गैस की जरूरत पड़ेगी. लेकिन हम आपको कुछ ऐसे आसान उपाय बताने वाले हैं, जिनसे आप बिना गैस के ही घर पर हलवा-पूरी तैयार कर सकते हैं.

लोग हलवा खूब पसंद करते हैं

हलवा दिखने में जितना शानदार होता है, इसका स्वाद भी उतना ही लाजवाब होता है. इसीलिए लोग इसे खूब पसंद करते हैं. हलवा बनाना वैसे तो बहुत आसान है, लेकिन कुछ लोगों को यह मुश्किल काम लगता है. वहीं अगर आप यह सोच रहे हैं कि हलवा केवल गैस पर ही तैयार किया जा सकता है, तो आप गलत हैं. आपको बता दें कि आप हलवे को बिना गैस के भी अन्य तरीकों से बना सकते हैं. इससे यह बिना किसी देरी के जल्दी तैयार हो जाएगा और आप अष्टमी के दिन कन्याओं को समय पर भोजन करा सकेंगे.

बिना गैस सिलेंडर के बना सकते हैं हलवा

पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) के देशों में तनाव जारी है, जिसका असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है. पिछले कुछ दिनों से देश में गैस की भारी किल्लत है, जिस कारण लोग गैस एजेंसियों के बाहर किलोमीटर लंबी कतारों में खड़े हैं. लेकिन हलवा बनाने के लिए हम आपको जो ट्रिक बताने वाले हैं, उसके लिए गैस की जरूरत नहीं पड़ेगी. आप अष्टमी के शुभ अवसर पर माइक्रोवेव की मदद से बिना किसी परेशानी के स्वादिष्ट और मलाईदार हलवा तैयार कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-इंडक्शन यूज करने के ये हैं 10 टिप्स, जानिए कैसे सही तरीके से इस्तेमाल करें

बिना गैस के हलवा कैसे बनाएं?

Exit mobile version