वैलेंटाइन डे पर ‘अनोखा बदला’… Ex के नाम पर गोद लो कॉकरोच, फिर भूखे जानवरों को खिलाओ…जानें क्या है ये ऑफर
Valentine Day: वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होने वाली है. इससे पहले एक जू (ZOO) ने खास ऑफर निकाला है. यहां लोग अपने एक्स के नाम पर एक कॉकरोच को गोद लेकर उसे भूखे जानवरों को खिला सकते हैं और अपने पुराने रिश्ते की कड़वाहट को दूर कर सकते हैं.
वैलेंटाइन डे पर अनोखा बदला!
Valentine Day: वैलेंटाइन डे और वीक का नाम सुनते ही दिमाग में गुलाब, फूल, चॉकलेट, गिफ्ट और पार्टनर का ख्याल आता है. लेकिन पोलैंड के एक जू यानी चिड़ियाघर ने वैलेंटाइन डे पर अपने पुराने पार्टनर के साथ की यादों को अलविदा कहने का अजब-गजब तरीका निकाला है. यहां लोग आकर एक कॉकरोच को अपने Ex पार्टनर के नाम पर गोद लेकर उसे भूखे जानवरों को खिला सकते हैं.
क्या है ये अजब-गजब ऑफर?
- वैलेंटाइन डे पर अपने एक्स पार्टनर की कड़वी यादों को भूलाने के लिए पोलैंड के ओरिएंटेरियम जू ने अजब-गजब ऑफर निकाला है.
- इसका नाम ‘नेम ए कॉकरोच आफ्टर योर एक्स’ है.
- इसके तहत लोग अपने एक्स-पार्टनर के नाम पर मेडागास्कर हिसिंग कॉकरोच को गोद ले सकते हैं. इसके बाद कॉकरोच को मीयरकैट को खिला दिया जाता है.
- यह ऑफर पहली बार साल 2023 में लाया गया था.
क्या है इस ऑफर का मकसद?
वैलेंटाइन डे के लिए इस अजब-गजब ऑफर को लेकर चिड़ियाघर प्रबंधन का कहना है कि यह सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं है. बल्कि इस ऑफर का मकसद संकटग्रस्त जानवरों के संरक्षण के लिए फंड जुटाना भी है.
कितने पैसे देने होंगे?
- जानकारी के मुताबिक करीब 12 यूरो में लोग कॉकरोच को गोद ले सकते हैं.
- इसके बाद कॉकरोच को अपने एक्स के नाम पर रजिस्टर कर सकते हैं.
- इसके लिए उन्हें एक डिजिटल एडॉप्शन सर्टिफिकेट दिया जाएगा.
- वहीं, लोग अगर अपने एक्स के नाम का कॉकरोच खाते हुए जानवरों को देखना चाहते हैं तो उन्हें उसके लिए भी अलग से रकम चुकानी पडे़गी.
अलग-अलग पैकेज
- इस ऑफर के लिए अलग-अलग पैकेज भी रखे गए हैं.
- VIP पैकेज की कीमत 300 ज्लॉटी रखी गई है. इस पैकेज में जो शख्स अपने Ex के नाम पर कॉकरेच खरीदेगा वह खुद चिड़ियाघर में मौजूद रहकर, कर्मचारियों की निगरानी में कॉकरोच को मीयरकैट को खिला सकता है.
कब तक है ये ऑफर?
- जानकारी के मुताबिक ये ऑफर 28 फरवरी 2026 तक मान्य है.
- इससे पहले अमेरिका का सैन एंटोनियो चिड़ियाघर भी इसी तरह का ‘क्राई मी ए कॉकरोच’ नाम का अभियान चला चुका है.