ये हैं भारत की 7 सबसे कम उम्र की महिला करोड़पति, इनकी कमाई सुनकर रह जाएंगे दंग
ये हैं भारत की युवा महिला करोड़पति
Youngest Millionaire women In India: आज से दशकों पहले भारत की स्थिति ऐसी थी, जहां महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले कम अधिकार प्राप्त थे. लेकिन आज भारत की नारी हर क्षेत्र में पुरुषों से आगे निकल चुकी है. भारत सरकार भी लगातार समान अधिकारों और नारी सशक्तिकरण पर जोर दे रही है. आज के दौर में भारत की महिलाएं टेक्नोलॉजी, बायोटेक, रिटेल और फाइनेंस जैसे सेक्टर्स में न केवल पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं, बल्कि उन्होंने इन क्षेत्रों में करोड़ों की कंपनियां खड़ी कर एक मिसाल भी पेश की है. इंटरनेशनल विमेंस डे के इस अवसर पर, हम आपको भारत की उन सात सबसे युवा करोड़पति महिलाओं के बारे में बताएंगे, जिनकी सफलता और नेटवर्थ जानकर आप हैरान रह जाएंगे.
गजल अलघ
भारत की सबसे युवा करोड़पति महिलाओं की लिस्ट में गजल अलघ का नाम भी शामिल है. बता दें कि गजल अलघ ने साल 2016 में अपने पति वरुण अलघ के साथ मिलकर टॉक्सिन-फ्री बेबी प्रोडक्ट्स के जरिए अपने बिज़नेस की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार मेहनत के दम पर अपने ब्रांड को पर्सनल केयर सेगमेंट में तेज़ी से आगे बढ़ाया, जिससे यह एक यूनिकॉर्न कंपनी बन गई.

इसके अलावा, गजल ‘शार्क टैंक इंडिया’ के पहले सीज़न में बतौर ‘शार्क’ नजर आई थीं, जहां उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान मिली. 2 सितंबर 1988 को जन्मीं गजल अलघ वर्तमान में मामाअर्थ (Mamaearth) जैसी बड़ी कंपनी की को-फाउंडर और चीफ इनोवेशन ऑफिसर हैं.
उपासना ताकू
उपासना ताकू MobiKwik की को-फाउंडर, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और सीएफओ (CFO) हैं. उन्होंने साल 2009 में बिपिन प्रीत सिंह के साथ मिलकर इस कंपनी की नींव रखी थी. उपासना ने एनआईटी जालंधर से इंजीनियरिंग और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से मास्टर्स करने के बाद PayPal में काम किया, जहां उन्हें डिजिटल पेमेंट की बारीकियों को समझने का मौका मिला.

उनकी बेहतरीन फाइनेंशियल स्ट्रेटजी की बदौलत दिसंबर 2024 में MobiKwik ने अपना IPO लॉन्च किया और शेयर बाजार में कदम रखा. कंपनी को ऊंचाइयों तक पहुंचाने और उसे आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में उपासना का बहुत बड़ा हाथ रहा है.
रोशनी नाडर
रोशनी नाडर मल्होत्रा एचसीएल टेक (HCL Tech) की चेयरपर्सन हैं. उन्होंने साल 2020 में अपने पिता शिव नाडर से कंपनी की जिम्मेदारी संभाली.

M3M हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 के अनुसार, वह 2.84 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ भारत की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. इसके साथ ही वह शिव नाडर फाउंडेशन की ट्रस्टी के रूप में शिक्षा के क्षेत्र में भी काफी एक्टिव हैं.
सलोनी आनंद
सलोनी आनंद ने साल 2019 में अपने पति अल्ताफ सैयद के साथ Traya Health की शुरुआत की. यह कंपनी मेडिकल और लाइफस्टाइल के जरिए बालों के झड़ने का इलाज करती है.

वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 237 करोड़ रुपये की कमाई की और वित्त वर्ष 2025 में इसके 300 से 400 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है.
ईशा अंबानी
ईशा अंबानी रिलायंस रिटेल वेंचर्स के जरिए AJIO, Tira Beauty और Jio Financial Services जैसे बड़े ब्रांड्स की कमान संभाल रही हैं.

लगभग 830-835 करोड़ रुपये की नेटवर्थ वाली ईशा ने रिलायंस के डिजिटल रिटेल और फैशन बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है. नए बिजनेस आइडियाज को सफल बनाने में उनका योगदान सबसे खास रहा है.
लीना तिवारी
लीना तिवारी (भारत की 5वीं सबसे अमीर महिला) की बेटी अनीशा तिवारी ने MIT से मॉलिक्यूलर बायोलॉजी में PhD की है.

साल 2022 में अपनी पारिवारिक कंपनी USV में डायरेक्टर बनने के बाद उन्होंने अपने काम से भारत की बेहतरीन युवा बिजनेस लीडर्स में अपनी जगह बना ली है.